एनएसएस ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार कुलपति प्रो. बच्छराज दुग्गड़ के निर्देशन व संरक्षण में जैन विश्वभारती संस्थान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों तथा एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम प्रभारी डॉ. प्रगति भटनागर ने सप्ताह भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा तिवारी ने बताया कि किसी भी राष्ट्र के राष्ट्रीय नेतृत्व का स्तर उस राष्ट्र के नागरिकों की राष्ट्रवादी तथा राष्ट्रभक्ति भावना पर निर्भर करता है, अतः हमें राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रसेवा की भावना रखनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दितीय के प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह ने किया। एनसीसी प्रभारी डॉ. आयुषी शर्मा ने अंत में आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक अधिकारियों पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now