हीरावती चोरी प्रकरण का मुख्य आरोपी मोग्या गैंग का मुखिया गिरफ्तार, एक नाबालिग सदस्य पहले हो चुका निरुद्ध, मुखिया शौभाग सिंह उर्फ पलीत मोग्या का 8 दिनों का पीसी रिमांड मिला, बहुत सी चोरी की वारदातों के खुलने की संभावना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हीरावती चोरी प्रकरण का मुख्य आरोपी मोग्या गैंग का मुखिया गिरफ्तार, एक नाबालिग सदस्य पहले हो चुका निरुद्ध,

मुखिया शौभाग सिंह उर्फ पलीत मोग्या का 8 दिनों का पीसी रिमांड मिला, बहुत सी चोरी की वारदातों के खुलने की संभावना

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना लाडनूं के अन्तर्गत ग्राम हीरावती में हुई करीब डेढ़ करोड़ के आभूषणों व नकद राशि की चोरी के मामले में मोग्या गैंग के मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व लाडनूं पुलिस ने मोग्या गैंग के एक नाबालिग अपचारी को निरुद्ध करके उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने के आभूषण बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी। अब ग्राम हिरावती में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाली मोग्या गैंग के मुखिया शौभाग सिंह उर्फ पलीत पुत्र रामस्वरूप उर्फ कैलाश जाति मोग्या उम्र 24 वर्ष निवासी टीकड़े थाना हनुमाननगर जिला भीलवाडा हाल लागा थाना डिग्गी जिला टोंक को डीएसटी टीम गेड़ता व नागौर एवं डीडवाना पुलिस ने समन्वय से कार्रवाई करते हुऐ डिटेन किया। मुलजिम शौभाग सिंह उर्फ पलीत को 14 सितम्बर को पुलिस थाना थांवला जिला नागौर के मुकदमा नं 198/31.08.2025 धारा-331 (4), 306 (ए) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया है। इस मुलजिम को 15 सितम्बर को न्यायालय में पेश कर उसका आठ दिन का पुलिस कस्टडी (पीसी) रिमांड प्राप्त किया गया है। यह मुलजिम पुलिस थाना लाडनूं पर दर्ज प्रकरणों में भी वांछित है, जिसको पुलिस रिमाण्ड पर प्राप्त किया जाकर अनुसंधान किया जावेगा। लाडनूं के ग्राम हिरावती में 31 अगस्त को हुई नकबजनी की वारदातों में गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। इस मोग्या गैंग के मुखिया आरोपी को डीएसटी मेड़ता व नागौर व डीडवाना पुलिस के समन्वय से पुलिस थाना थांवला पर नकबजनी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था।आरोपी ने अपने साथियों के साथ थांवला, लाडनूं एवं सुजानगढ़ थाना क्षेत्र में नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया था। मोग्या गैंग के मुखिया मुलजिम शौभाग उर्फ पलीत मोग्या के आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ 11 मामले अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं। इनमें पुलिस थाना मारोठ, पुलिस थाना नैनवा (बूंदी), पुलिस थाना पीपलू (टोंक), पुलिस थाना नमना (बूंदी), पुलिस थाना राजीव गांधी नगर (जोधपुर), पुलिस थाना देचू (जोधपुर), कोलवा (दौसा), थांवला (नागौर), लाडनूं (डीडवाना-कुचामन) एवं सुजानगढ़ (चूरू) में विभिन्न मामले दर्ज हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now