रामचरित मानस नवाह्न पारायण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित, प्रतिदिन बनाए जाएंगे यजमान और गौशाला के आजीवन सदस्य भी बढ़ाए जाएंगे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामचरित मानस नवाह्न पारायण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित, प्रतिदिन बनाए जाएंगे यजमान और गौशाला के आजीवन सदस्य भी बढ़ाए जाएंगे

लाडनूं (kalamkala.in)। आगामी नवरात्र पर्व के दौरान आयोज्य रामचरित मानस नवाह्न पारायण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय श्रीरामआनन्द गौशाला मेन संयोजक हनुमान मल जांगिड़ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस समीक्षात्मक बैठक में पूर्व में बनाई गई समितियों के प्रभारियों से प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई। प्रमुख संयोजक हनुमान मल जांगिड़ ने गौशाला में आर्थिक सहयोग मिले, इसके लिए पारायण पाठ में नियमित पूजन के लिए प्रतिदिन यजमान बनाकर 11000 रूपए की सहयोग राशि ली जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। साथ ही गौशाला के आजीवन सदस्य बनकर सहयोग करने का प्रस्ताव उपाध्यक्ष सुशील कुमार पीपलवा ने रखा, जिसका सबने करतल ध्वनि से स्वागत किया। बैठक में अन्य व्यवस्थाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में ट्रस्टी विनोदकुमार पटावरी, सुरेश कुमार जाजू, मंत्री हंसराज सोनी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, लालचंद नागपुरिया, पार्षद मोहनसिंह चौहान, मदनगोपाल शर्मा, गुलाब चंद सांखला, प्रेम प्रकाश सोनी, सांवरमल प्रजापत, सुशील कुमार दाधीच मेडिकल, राजेन्द्र प्रसाद जोशी व्यवस्थापक आदि ने भाग लिया। बैठक का संचालन सीताराम गौतम ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now