मेघवाल समाज संस्थान डीडवाना के दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर एसआर लुनिया सहित पूरी टीम का किया गया मीठड़ी में स्वागत-सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेघवाल समाज संस्थान डीडवाना के दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर एसआर लुनिया सहित पूरी टीम का किया गया मीठड़ी में स्वागत-सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। मेघवाल समाज विकास संस्थान जिला डीडवाना के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार एस.आर. लुनिया के जीत हासिल कर निर्वाचित होने पर मेघवाल संस्थान टीम द्वारा डीडवाना से सालासर बालाजी दर्शन यात्रावृत के दौरान उनके मीठड़ी मारवाड़ में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। मीठड़ी में वार्ड पंच जुगलकिशोर आलड़िया, व्याख्याता चन्द्राराम मेहरा, कन्हैया लाल, प्रहलाद राजोतिया, मोहन भाटी, घनश्याम तिलोटी व मीठड़ी के गणमान्य नागरिकों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष लूनियां सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी का मालाओं व साफा पहना कर सम्मान किया गया।साथ ही मेघवाल संस्थान टीम द्वारा सालासर बालाजी के दर्शन कर मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मीनारायण महाराज ने पूरी टीम का भी बालाजी पट्टिका से सम्मान कर भोजन प्रसादी करवाई गई। सालासर में टीम की पूरी देखरेख फूलचंद कटाला मालकसर द्वारा की गई। इस सम्मान समारोह में प्रधान प्रतिनिधि प्रेमाराम सिमार, फूलचंद कटाला, खरेश सरपंच तख्ताराम, प्यावां सरपंच बीरमाराम, पार्षद कैलाश कटारिया, सरपंच भगवानाराम पावडिया, हरिराम गांधी, पत्रकार नरपत जोया, पुरषोत्तम कटारिया, चेनाराम, ओमप्रकाश कटारिया, हरलाल बरवड़, महिपाल लुनिया, महेन्द्र लुनिया, सूर्यपाल लुनिया, प्रोफेसर छोटाराम आसोटा, एडवोकेट संजय राठी, एडवोकेट हुक्मीचंद व अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now