कांग्रेस का वोट चोरी के खिलाफ हल्ला बोल, नारेबाजी कर चलाया हस्ताक्षर अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस का वोट चोरी के खिलाफ हल्ला बोल, नारेबाजी कर चलाया हस्ताक्षर अभियान

शकील अहमद उस्मानी, जर्नलिस्ट। डीडवाना (kalamkala.in)। कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ यहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां थामे और नारे लगाते हुए सरकार पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया। साथ ही वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रभारी लीलावती वर्मा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता को वोट देने के मौलिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। वर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इस साजिश के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं। पूर्व विधायक चेतन डूडी ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तथ्यों और सबूतों के साथ देश के सामने वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार चुनाव आयोग के जरिए गरीबों, किसानों, मजदूरों और अल्पसंख्यक वर्ग के वोटर लिस्ट से नाम हटवा रही है और फर्जी नाम जोड़कर चुनावी प्रक्रिया में धांधली कर रही है। डूडी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भी इस मामले में भाजपा से मिला हुआ है और देशवासियों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे और सड़कों पर उतर कर लोकतांत्रिक तरीके से इस साजिश का पुरजोर विरोध करेंगे। सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प भी लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now