सत्य, अहिंसा व न्याय के मार्ग पर सदैव अडिग रहे थे महात्मा गांधी- पालिकाध्यक्ष रावत खां, गांधी जयंती पर लाडनूं के गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सत्य, अहिंसा व न्याय के मार्ग पर सदैव अडिग रहे थे महात्मा गांधी- पालिकाध्यक्ष रावत खां,

गांधी जयंती पर लाडनूं के गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को प्रातःकाल नगर पालिका के तत्वावधान में यहां गांधी चौक में पालिकाध्यक्ष रावत खां की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए समर्पित और सत्य, अहिंसा व न्याय के मार्ग पर सदैव अडिग रहने वाले महात्मा गांधी को पूरे देश ने राष्ट्रपिता का दर्जा दिया था। नगर पालिका लाडनूं उनकी जयंती पर हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित करती आई है। नगर पालिका हमेशा गांधी के आदर्शों पर चलती आई है। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाई। पार्षद मोहनसिंह चौहान ने प्रतिमा पर यज्ञोपवीत अर्पित किया और पार्षद सुमित्रा आर्य ने प्रतिमा के समक्ष अगरबत्ती व पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी। लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार ने भी फूल-माला पहना कर अपनी श्रद्धा भावना अर्पित की। तत्पश्चात सबने मिलकर ‘रघपति राघव राजा राम’, ‘वैष्णव जन तो तैने कहिए, जे पीर पराई जाणै रै’ आदि महात्मा गांधी के पसंदीदा भजनों की प्रस्तुति दी और रामधुन गाई। इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, पार्षद सुमित्रा आर्य, मोहनसिंह चौहान, पूर्व विजय कुमार भोजक, नगर पालिका के लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार, एसआई महेन्द्र कुमार, जमादार भागचंद, ओमप्रकाश, श्याम बर्वासा, समाजसेवी शिम्भुसिंह जैतमाल, पिंटुसिंह जैतमाल, प्रेम सांखला, विजय कुमार सांखला, सुगनचंद सांखला, इन्द्र चंद सांखला तथा नगरपालिका के विभिन्न कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now