प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर को जसवंतगढ़ के माहेश्वरी भवन में, भारत विकास परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित कर लिया तैयारियों का जायजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर को जसवंतगढ़ के माहेश्वरी भवन में,

भारत विकास परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित कर लिया तैयारियों का जायजा

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं के तत्वावधान में प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन जसवंतगढ़ के माहेश्वरी भवन में आगामी 5 अक्टूबर को प्रात: 9.30 बजे किया जाएगा।महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानेश्वर पुरी महाराज और स्वामी अवतार पुरी महाराज का इस आयोजन में सान्निध्य रहेगा। इस कार्यक्रम में गरिमामय अतिथि के रूप में आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष व कोलकाता प्रवासी प्रमोद बैद रहेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईएएस) होंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जैन विश्व भारती परिसर के प्रभारी व पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद लूंकड़, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़़ एवं जैन विश्व भारती के संरक्षक भागचंद बरड़िया होंगे। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति बहल, प्रांतीय महासचिव संजय जिंदल, प्रांतीय क्षेत्रीय पर्यवेक्षक विनोद सैन, प्रांतीय वित सचिव पुरूषोतम सोनी व प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रभारी हंस राज सोनी आदि की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी। यह सब जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बृजेश महेश्वरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे प्रांत भर से चुने गए 12-13 विद्यालय भाग लेंगे। इस आयोजन में लाडनूं और जसवंतगढ़ के गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही भारत विकास परिषद के सभी सदस्य सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने यहां राधेश्याम मंदिर में आयोजित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं सम्बंधी समीक्षा बैठक में इस आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की आवश्यकता बताई और प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की सभी व्यवस्था समितियों के संयोजकों से व्यवस्था संबंधी जानकारी ली गई। अध्यक्ष बृजेश महेश्वरी ने सभी सदस्यों को कार्यक्रम को अधिक भव्य स्वरूप देने के लिए समय पर पहुंच कर अपनी-अपनी व्यवस्था और कार्य को संभालने की आवश्यकता बताई तथा उनसे कार्यक्रम सुव्यवस्थित करने पर उनकी योजनाएं पूछी गई। इस बैठक में हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, पुरुषोत्तम सोनी, हंसराज सोनी, बृजेश माहेश्वरी, महेंद्र कुमार बाफना, सुरेश जाजू, कैलाश घोडे़ला, नितेश माथुर, राजेंद्र खटेड़, राधेश्याम सांखला, विजय कुमार चौहान, लूणकरण शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, शंभूसिंह, प्रवीण बरड़िया, सुशील दाधीच, सांवरमल प्रजापत, ललित सोनी, वीरेंद्र भाटी, प्रकाश गिड़िया आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now