पिकअप के नीचे आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, अपने पिता का इकलौता था, कसूम्बी में माताजी के जुलूस में शामिल था युवक, मृत्यु से पूरे गांव में छाया शोक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पिकअप के नीचे आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, अपने पिता का इकलौता था,

कसूम्बी में माताजी के जुलूस में शामिल था युवक, मृत्यु से पूरे गांव में छाया शोक

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के कसूम्बी गांव में माताजी के जुलूस में एक मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मृत्यु पिकअप के नीचे आ जाने से हो गयी। मृतक रोहित स्वामी (21) पुत्र नोरतन मल स्वामी निवासी कसूम्बी उपादड़ा मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त के साथ जुलूस में शामिल था। इस दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर पिकअप के टायर के नीचे आ गया, जिससे गंभीर घायल हो गया, उसको मौजूद लोगों ने सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित क़र दिया। टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार और अन्य की सहायता से शव को सुजानगढ़ अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया गया। बुधवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर जसवंतगढ़ थाना के हेड कांस्टेबल महेश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम क़र परिजनों को सौंप दिया‌। जानकारी के अनुसार मृतक इकलौता पुत्र था‌। उसकी असामयिक मौत से समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। मृतक के पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। पुलिस मामले के कारणों की जांच क़र रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now