गांव-ढाणी से निकल शहरी चकाचौंध में पहुंची कबड्डी- गोरा 69वीं राज्य स्तरीय कबड्डी में डीडवाना का दबदबा कायम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गांव-ढाणी से निकल शहरी चकाचौंध में पहुंची कबड्डी- गोरा

69वीं राज्य स्तरीय कबड्डी में डीडवाना का दबदबा कायम

डीडवाना (kalamkala.in)। 69वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान डीडवाना का विजय रथ अपनी निर्धारित गति से मंजिल की तरफ बढ़ रहा है, बेटियों को आशीर्वाद देने बुधवार को प्रो-कब्बडी खिलाड़ी मनोज लोरा कालवाड़ आकोदा पधारे, शिशु विहार स्कूल और शिक्षा विभाग द्वारा उनका भावभीना अभिनन्दन किया गया।प्रतियोगिता के दूसरे दिन अच्छे मुकाबले देखने को मिले। मेजबान डीडवाना ने अपना दूसरा मुकाबला 19 वर्ष में दौसा हरा कर जीता, वहीं 17 वर्ष में भीलवाड़ा को हराया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में 19 वर्ष मे बीकानेर ने झुंझुनूं, करौली ने उदयपुर, डूंगरपुर ने बांसवाड़ा, बूंदी ने धौलपुर, सीकर ने भीलवाड़ा, जयपुर ने टोंक, नागौर ने जैसलमेर, बाड़मेर मे सिरोही, गंगानगर ने जालौर, बालोत्तरा ने अलवर को हराया। वहीं 17 वर्ष में अजमेर ने राजसमन्द, सलूम्बर ने प्रतापगढ़, चितौड़ ने बांसवाड़ा, बालोतरा ने जालौर, अकादमी चूरू ने हनुमानगढ, जयपुर ने जैसलमेर, जोधपुर ने झालावाड़, सीकर ने टोंक को अपने-अपने पूल के मुकाबले हराकर जीत दर्द की।

प्रो-कबड्डी के मनोज गोरा और सीबीइओ ने किया निरीक्षण

दूसरे दिन के मुकाबलों मे प्रो कबड्डी खिलाड़ी मनोज गोरा ने आकोदा पहुंच कर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया, लोरा ने कहा कि कबड्डी गांव-गरीब के खेल से अब महानगरों की चकाचोंध के बीच पहुंच गया है। हमें बेटियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लोरा ने सरकारी प्रयासों की सराहना तो की, लेकिन संसाधनों को बढ़ाने की भी बात कही। इस अवसर पर नावां सीबीइओ हरलाल कालेर ने कहा कि छोटे-छोटे गांवों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं ने साबित कर दिया कि राजस्थान का गांव-गांव अब खेलों के प्रति जाग्रत हो गया है।

हम बेहतर करने के प्रयास कर रहे है- धूत

प्रतियोगिता निरीक्षण करने पहुंचे डीडवाना जिला के उप जिला खेल अधिकारी राजेश कुमार धूत ने कहा कि जिला में चार जगह राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं चल रही हैं। हम प्रतियोगिताओं के बेहतर संचालन के लिए लगातार काम कर रहे हैं। धूत ने कहा कि कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट प्रतियोगिताएं हमारे हिस्से मे आयी हैं और प्रदेश भर के पांच हजार खिलाड़ी, एक हजार दलाधिपति प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हमारे जिले में आये है। हम उनका हर तरह से ख्याल रख रहे हैं, ताकि जिला डीडवाना की एक अच्छी छवि प्रदेश के कोने-कोने मे पहुंचे। संयोजक उगमाराम चौधरी ने आभार जताते हुए कहा कि मुझे गर्व कि अनुभूति हो रही है कि मुझे यह प्रतियोगिता करवाने का जिम्मा मिला।

बाप-बेटी आमने-सामने, रोमांचक हुआ मुकाबला

प्रतियोगिता में 19 वर्ष वर्ग मे डीडवाना-कुचामन टीम प्रबूँदी मेघाराम दड़िया और बूँदी कोच वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सुमन दड़िया उस वक्त आमने-सामने हो गये जब पूल में दोनो टीमें एक-दूसरे से खेलने मैदान में उतरी, मुकाबला बड़ा रोचक रहा। एक तरफ पिता अपनी टीम को जीताने के प्रयास कर रहे थे, तो दूसरी तरफ एक बेटी जीत के लिए जद्दो-जहद कर रही थी। यह मुकाबला चंद अंकों से पिता जीत गये।प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए नानूराम, वासुदेव बलारा, सब्बीर खान, पर्यवेक्षक गिरधारी महला, निशा सोनी आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now