प्रौढ़ दम्पति ने कीटनाशक सेवन कर अपनी ईहलीला समाप्त की, पति-पत्नी की एकसाथ आत्महत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं, चक गौरेड़ी के लेनिन ग्राम के खेत में बनी ढाणी में हुआ यह हादसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रौढ़ दम्पति ने कीटनाशक सेवन कर अपनी ईहलीला समाप्त की, पति-पत्नी की एकसाथ आत्महत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं,

चक गौरेड़ी के लेनिन ग्राम के खेत में बनी ढाणी में हुआ यह हादसा

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के निम्बी जोधां रोड के पास स्थित चक गोरेड़ी के लेनिन ग्राम से आई घटना ने लोगों को दु:ख मिश्रित आश्चर्य में डाल दिया। यहां के एक प्रौढ़ दम्पत्ति ने विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक साथ जान दे दी। बताया गया है कि 56 वर्षीय इस पति और पत्नी के जोड़े ने अपनी ही ढाणी पर खेत में छिड़काव करने वाली कीटनाशक विषाक्त पदार्थ का सेवन कर सुसाईड कर लिया और इससे पति-पत्नी दोनों की ही मौत हो गई। फिलहाल सुसाईड के कारणों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक पति की पहचान रामदेव झुरिया के रूप में और उनकी पत्नी रामीदेवी झुरिया निवासी लेनिन ग्राम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दंपति ने अज्ञात कारणों के चलते पहले रामीदेवी और उसके बाद उसके पति रामदेव झुरिया ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद सूचना मिलने के साथ ही आसपास में लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग अपने-अपने कयास लगाने लगे। दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में लाडनूं के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर के लिए रैफर कर दिया। परिवार वाले हाई सेंटर सीकर लेकर जा रहे थे, कि बीच रस्ते में ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। उधर फार्म हाउस में पति द्वारा भी कीटनाशक का सेवन कर लेने के बाद राजकीय अस्पताल लाडनूं से हाई सेंटर ले जाते समय उसने भी बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही लाडनूं के सीओ विक्की नागपाल और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को लाडनूं के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के भाई हरि नारायण झुरिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सुबह पति-पत्नी दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now