मां करणी के नाम विशाल भजन जागरण कार्यक्रम का आयोजन आज, महाप्रसाद और चौदस की फेरी का आयोजन होगा कल सोमवार को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मां करणी के नाम विशाल भजन जागरण कार्यक्रम का आयोजन आज, महाप्रसाद और चौदस की फेरी का आयोजन होगा कल सोमवार को

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां मंगलपुरा के पास संत लादू बाबा की बगीची के सामने स्थित श्री डाढाली करणी माता मंदिर में विभिन्न विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री डाढ़ाली करणी माता सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में 5 अक्टूबर रविवार को शाम 9.15 बजे विशाल भजन गायन व रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस विशाल जागरण कार्यक्रम में गायक कलाकार के रूप में राकेश चौहान एण्ड पार्टी लाडनूं, गायक महेंद्र मारवाड़ी, लबदु भाई बुटाटी, राकेश छैना राजलदेसर व नृत्यांगना कलाकार हरि राजस्थानी गोपालपुरा अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानीय एवं अन्य आमंत्रित कलाकार भी मां करणी के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भक्तिमय वातावरण में मां करणी के जयकारों के साथ मंदिर प्रांगण में इस दौरान श्रद्धालुओं का विशाल संगम रहेगा। अगले दिन 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 6 अक्टूबर को ही सायंकाल 5 बजे से करणी माता की चवदश (चतुर्दशी) की फेरी का आयोजन हमेशा की तरह डीजे की धुन पर नाचते-झूमते भक्तों द्वारा किया जाएगा। इसे लेकर भक्तों में मान्यता है कि सच्चे मन से फेरी लगाने से डोकरी करती माता समस्त इच्छाएं पूर्ण करती हैं। इसके बाद 6 अक्टूबर को ही शाम 7.30 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इन सभी धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन मंदिर परिसर में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now