लाडनूं में ‘ओम भिक्षु’ के अनवरत जाप का सामुहिक आयोजन, आचार्य भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर हुआ आचार्य डालगणी समाधिस्थल पर कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ‘ओम भिक्षु’ के अनवरत जाप का सामुहिक आयोजन,

आचार्य भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर हुआ आचार्य डालगणी समाधिस्थल पर कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ धर्मसंघ के संस्थापक आचार्य भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित विश्वस्तरीय कार्यक्रम के तहत विश्व शांति के लिए अद्वितीय ‘ओम भिक्षु’ जप अनुष्ठान किया गया। हाकम साध्वीश्री कार्तिक यशा और साध्वीश्री युक्ति प्रभा के सान्निध्य में लाडनूं महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री डालगणि की समाधि स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में 1 घंटे तक अनवरत ‘ओम भिक्षु’ का सामुहिक जाप करवाया गया। बाद में आचार्य भिक्षु व आचार्य डालगणी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उन आचार्यों के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष प्रमोद बैद, नरपत दूगड़, उम्मेद बोकड़िया, सुरेन्द्र घोषल, तेरापंथ सभा के मंत्री राकेश कोचर, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल संरक्षिका सायर बैंगानी, अरुणा बैद, मंजू बैद, लाडनूं महिला मंडल उपाध्यक्ष शोभा दूगड़ समता बोकडिया, कोषाध्यक्ष सुमन बैद, उपमंत्री सुनीता बैद, रेणु कोचर, प्रचार प्रचार मंत्री सुमन नाहटा, संगठन मंत्री मीनू बोथरा आदि के साथ सभी तेरापंथ समाज की सभाओं, संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य तथा श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहींl

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now