निम्बी जोधां में 15 दिवसीय नि:शुल्क योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 525 मरीज हुए लाभांवित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां में 15 दिवसीय नि:शुल्क योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 525 मरीज हुए लाभांवित

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड के ग्राम पंचायत निम्बी जोधां के महेश्वरी भवन में पिछले 15 दिनों से चल रहे योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन समारोहपूर्वक किया गया। इस शिविर में 525 लोगों को निःशुल्क चिकित्सा एवं एक्युप्रेशर पद्धति से लाभान्वित किया गया। समापन समारोह में शिविर संचालक डाक्टर ललित कुमार सोमानी ने बताया कि सेठ महादेव पूनमचंद भूतड़ा की स्मृति में उनके पुत्र गोपाल भूतड़ा एवं परिवार द्वारा अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के तत्वावधान में निम्बी जोधां में बारहवीं बार आयोजित किया गया। समापन समारोह में योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविरों के इतिहास पर प्रकाश डाला गया‌। इस अवसर पर योग विशेषज्ञ डॉ. सोमानी का मालाएं एवं साफा पहनाकर सरफुदीन भाटी, इकबाल भाटी, भागीरथ सारड़ा, अनिल आचार्य सहित कई लोगों ने स्वागत एवं सम्मान किया। समापन समारोह में अतिथियों के रूप में समाजसेवी हरिराम खीचड़, श्रवण कुमार उर्फ बबलू सारड़ा, जगदीश प्रसाद घिंटाला आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now