‘कृत्रिम बुद्धिमता एवं इसके उपयोग’ पर ऑनलाईन व्याख्यान आयोजित,
नागौर पॉलिटेक्निक कॉलेज में अमेरिका की आईबीएम कंपनी के एप्लीकेशन आर्किटेक्ट कुलदीप जोशी का व्याख्यान
रिपोर्टर महबूब खोखर। कुचेरा (kalamkala.in)। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नागौर एवं मेड़ता सिटी (कैम्प नागौर) में संचालित ‘अन्तर्राष्ट्रीय इंडस्ट्री एवं एकेडमिया व्याख्यानमाला’ के अन्तर्गत अमेरिका से विश्व की प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी आईबीएम के एप्लीकेशन आर्किटेक्ट कुलदीप जोशी का ‘कृत्रिम बुद्धिमता एवं इसके उपयोग’ विषय पर ऑनलाईन व्याख्यान आयोजित करवाया गया।इस अवसर पर जोशी ने विद्यार्थियों से कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का उपयोग ज्ञानवृद्धि हेतु करने तथा अपने कौशल को विभिन्न एआई टूल्स का उपयोग कर विश्वस्तरीय बनाने पर बल दिया। इसके साथ ही विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं को ऑनलाईन लर्निंग प्लेफॉर्म्स से सीखने तथा प्रेक्टिकल ज्ञान अधिक अर्जित करने की आवश्यकता बताई। जोशी ने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नियमित खेल एवं योग तथा ध्यान करने की भी सीख दी। प्राचार्य कमल गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थियों को तेजी से बढ़ती हुई टेक्नॉलॉजी के समय में वैश्विक उद्योगों की मांग के अनुरूप नए कौशल सीखने की आवश्यकता है तथा स्वयं को अपडेट रखते हुए कौशल के साथ-साथ नवाचारों पर भी बल देना होगा। संस्थान, विद्यार्थियों को टेक्नॉलॉजी के वैश्विक परिदृश्य की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विश्व के विभिन्न देशों से उद्योगों एवं एकेडमिया के व्याख्यान आयोजित करवा रहा है।




