टैगोर निंबी जोधा की छात्राओं ने सैनिकों को भेजी 421 राखियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

टैगोर निंबी जोधा की छात्राओं ने सैनिकों को भेजी 421 राखियां
लाडनूं। kalamkala.in निंबी जोधा स्थित टैगोर स्कूल में छात्राओं ने भारत की सीमा पर तैनात सैनिकों को रक्षाबंधन के पर्व पर राखियां भेजी ताकि उन्हें वहां अपनी बहन की उपस्थिति के एहसास का अनुभव हो सके और वे रक्षाबंधन का त्यौहार मना सकें । इनमें बहुत सारी नन्हीं- नन्हीं छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनाई और देश की रक्षा के साथ – साथ हमारे सैनिक भाइयों की भी रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

स्कूल स्टाफ सदस्य पूजा जोधा, कौशल्या स्वामी, सरला स्वामी, सरोज कंवर, नीलम सेन सुमन माली, रेखा भाटी, सीमा शर्मा ,भावना सिखवाल व कविता चौहान ने अपनी तरफ से राखियां भेजी l जिन छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनाई उनमें ट्विंकल जांगिड़, स्नेहा जांगिड़ ,ज्योति तरड, रिधिमा कवर, रितिका बूंटोलिया, मीनाक्षी स्वामी ,रक्षा कवर, हिमाक्षी ढाका, रितिका ईसरावा ,पायल गोस्वामी, शिवम जोधा , सरस्वती ,प्रिया, दीपिका चोयल ,रितिका राठौड़, ज्योति मेघवाल, आरुषी मिर्धा, एंजल शर्मा, उर्मिला सियाग वानि प्रजापत, हर्षिता सोनी ,भूमिका पांडया आदि प्रमुख थी। टैगोर पब्लिक स्कूल प्राचार्य नीतू शर्मा ने छात्राओं के हृदय में देश प्रेम की भावना और उत्साह की प्रशंसा की । विद्यालय निदेशक श्री गुलाब सिंह शेखावत ने भी देश के प्रति हमारे कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोपाल सिंह सिंधु, सूर्य प्रकाश सिखवाल ने उपस्थित रहकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया l

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now