तेरापंथ महिला मंडल की बहिनों ने जवानों के लिए भेजे रक्षा-कवच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेरापंथ महिला मंडल की बहिनों ने जवानों के लिए भेजे रक्षा-कवच

लाडनूं।kalamkala.in स्थानीय तेरापंथ महिला मण्डल की अध्यक्ष प्रीति घोंसल व मंत्री नीता नाहर ने अपनी टीम के साथ आजादी के अमृत महोत्सव पर देश की सरहद पर बैठे जवानों के लिए यहां से राखियां भेजी हैं।महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पार्षद रेणु कोचर भी इस अवसर पर उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि ये जवान देश की आन, बान और शान को और तिरंगे झंडे को हमेशा ऊंचा रखने के लिए डटे रहते हैं। इन भाइयों की वजह से ही सभी देशवासी सुरक्षित हैं।सब सुख भरी नींद लेते हैं । ये हर मौसम को सहन करते हुए चौकस होकर डटे रहते हैं। इन भाइयों के लिए लाडनूं तेरापंथ महिला मण्डल की तरफ से हाथों पर बांधने के लिए रक्षा कवच भेजे गये हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now