लाडनूं के स्वर्णकारों और व्यापारियों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन, मनैज सोनी के साथ हुई लूट के खुलासे की उठाई मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के स्वर्णकारों और व्यापारियों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन, मनोज सोनी के साथ हुई लूट के खुलासे की उठाई मांग 

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक ज्वैलरी व्यवसायी के साथ हुई लाखों के आभूषणों और नकद राशि की लूट और मारपीट को लेकर शहर के समस्त स्वर्णकारों एवं व्यापारियों में गहरा रोष है। इसे लेकर स्वर्णकार समाज की एक बैठक यहां मैढ़ स्वर्णकार भवन में रखी गई और फिर व्यापार संघों से सम्पर्क करके आगे की रणनीति तय की गई। इसी के तहत सोमवार को लाडनूं स्वर्णकार समाज, ज्वैलर्स ऐसोशियन, व्यापार मण्डल और लाडनूं चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने संयुक्त रूप से उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर मनोज सोनी लाडनूं के साथ 10 अक्टूबर को हुए जानलेवा हमले और लूट की घटना को लेकर विरोध करते हुए इस मामले में लूट का पूरा सामान व नकदी की बरामदगी करने तथा लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी और कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। यह ज्ञापन दिए जाने के दौरान लाडनूं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मुरलीधर कड़ेल, लालचंद डाँवर, गोपाललाल डाँवर, राधेश्याम रोडा, किशनलाल तुनगर, मनीष तुणगर, महालचंद डाँवर, रामनारायण भवण, हंसराज अग्रोया, मनोज अग्रोया, सुरेश कट्टा, बजरंग जांगीड़ आदि के साथ विभिन्न लाडनूं के नागरिक, लाडनूं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष गोविंद सिंह छपारा, लाडनूं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार पीपलवा और लाडनूं के व्यापारी गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। साथ ही सुजानगढ से स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष अरविंद कड़ेल एवं अन्य तथा श्री मैढ स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स ऐसोशियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज कड़ेल व राजलदेसर से बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now