दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करें, सड़क पर सामान नहीं रखें, ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखें- एसडीएम मीनू वर्मा, लाडनूं में दीपावली को लेकर सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित, सफाई, रोशनी, ट्रेफिक व फायर ब्रिगेड व्यवस्था दुरुस्त रखने की उठी मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करें, सड़क पर सामान नहीं रखें, ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखें- एसडीएम मीनू वर्मा,

लाडनूं में दीपावली को लेकर सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित, सफाई, रोशनी, ट्रेफिक व फायर ब्रिगेड व्यवस्था दुरुस्त रखने की उठी मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां पंचायत समिति सभागार में दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए सीएलजी सदस्यों, व्यापारियों एवं शांति समिति के सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली के दौरान शांति, स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने पर चर्चा की गई। एसडीएम एवं पुलिस अधिकारियों ने बैठक में शांतिपूर्वक त्योहार मनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं लगेगी पटाखों की दुकानें

बैठक में उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। सभी लोग इसे परस्पर सौहार्द्र, सद्भाव और अनुशासन के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि आतिशबाजी के लिए पटाखों की दुकानों को लेकर शहर के भीड़भाड़ वाली जगह पर दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर पटाखों की दुकानों के लिए निर्धारित स्थान को लेकर चर्चा भी की गई। एसडीएम ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करें, सड़क पर सामान नहीं रखें तथा ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखें।

जेबकतरों और चैन स्नैचिंग की घटनाओं से सतर्क रहें

पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल ने कहा कि दीपावली के त्यौहार पर बाजारों में भीड़-भाड़ ज्यादा रहती है। ऐसे में चैन स्नैचिंग की घटनाओं व जेबकतरों से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की अफवाह फ़ैलाने या शांति भंग करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जानलेवा पटाखों का प्रयोग नहीं करें और पर्यावरण सुरक्षा के लिए ग्रीन दीपावली मनाने की पहल करें। थानाधिकारी महीराम बिश्नोई ने शहर में कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई घटना व हादसा होने पर जिम्मेदारीपूर्वक तुरन्त पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

रेलवे स्टेशन के ईर्द-गिर्द पुलिस गश्त में बढ़ोतरी करने की मांग

विश्व हिन्दू परिषद नेता एडवोकेट नरेन्द्र भोजक ने बैठक में बताया कि रेलवे स्टेशन स्थित बालाजी मन्दिर के पास स्थित होटल व दुकानों के पास देर रात बाइक वालों की भीड़ रहती है। वहां रात्रि को पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने दीपावली के त्योंहार पर पेयजल सप्लाई में कोई कमी नहीं होने देने व विद्युत कटौती नहीं करने की मांग भी की। लाडनूं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयोजक सुशील कुमार पीपलवा ने बैठक में बताया कि पटाखों के दुकानदारों से बातचीत करके स्थान तय किया जाना चाहिए।

ट्रेफिक सुधार व फायर ब्रिगेड व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग

बैठक में शामिल सदस्यों ने दीपावली पर शहर में सभी जगहों पर साफ-सफाई व रोशनी की व्यवस्था सुधारने व पेयजल की सप्लाई बराबर बनाए रखने व बिजली कटौती नहीं करने की मांग के साथ आगजनी की घटना से निजात दिलाने के लिए फायर बिग्रेड व पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने तथा बाजार में ट्रैफिक व दुकानों के सामने दुकानदारों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण हटाने, पुलिस गश्त बढ़ाने व शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने की मांग की। बैठक में एसडीएम मीनू वर्मा, तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे, सीओ विक्की नागपाल, सीआई महीराम बिश्नोई के अलावा हनुमान मल जांगिड़, पार्षद सुमित्रा आर्य, बलजी बिसायती, समाजसेवी हरिराम खीचड़, सुशील पीपलवा, रामानन्द गुर्जर, रघुवीर सिंह राठौड़, रामसिंह रेगर, मुमताज चौपदार, खलील बिसायती, दीपक बोहरा, अशरफ खान, अबू बकर बल्खी, अरशद, जावेद आदि मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के दताऊ गांव में गुवाड़ में फैला गंदा पानी बना परेशानियों का सबब, बिगड़े हालात से ग्रामीणों में आक्रोश, बनवाना था नाला और खाई खोद कर छोड़ दी, लोगों की दिक्कतें बढी, नाला चढा भ्रष्टाचार की भेंट

शहर चुनें

Follow Us Now