लाडनूं के बाईपास व्यापार मंडल का दीपावली स्नेह मिलन सम्पन्न, एकजुटता का लिया संकल्प 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बाईपास व्यापार मंडल का दीपावली स्नेह मिलन सम्पन्न, एकजुटता का लिया संकल्प 

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां हाईवे स्थित व्यवसायियों के संगठन बायपास व्यापार मंडल के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर्षोल्लास और ऊर्जा से भरपूर इस कार्यक्रम में सभी व्यापारियों ने परस्पर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्नेह-मिलन कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान मिठाइयों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने इस अवसर पर संगठन की मजबूती, क्षेत्र के विकास और व्यापारिक हितों को लेकर विचार-विमर्श भी किया। अंत में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश ठोलिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now