शिक्षा पर जोर दें और अपनी प्रतिभा को निखारें, आरक्षण पर निर्भर नहीं रहें- बीएपी सांसद रोत,
भारतीय आदिवासी पार्टी के सांसद व विधायकों का जसवंतगढ़ में किया गया भावभीना स्वागत, पुजारियों को मंदिरों की जमीनों के खातेदारी हक दिलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा




लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने कहा है कि आरक्षण के बूते पर रहने का समय अब नहीं रहा। आरक्षण सीमित है और उसका दायरा व लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षा पर पूरा जोर दें और उच्च शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभा को निखारें तो स्वत: ही मार्ग प्रशस्त होता जाएगा। वे यहां सुजानगढ़ और लाडनूं में एक दिवसीय प्रवास पर आए हुए थे। उनके साथ धारियावाड़ क्षेत्र के विधायक थावरचंद मीणा और अन्य साथी भी थे। उनका जसवंतगढ़ में नन्दजी भवन में भावभीना स्वागत-सम्मान किया गया। सांसद के पहुंचते ही वहां एकत्र लोगों ने सांसद राजकुमार रोत जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया गया।
बीएपी सांसद ने जाने लाडनूं क्षेत्र के राजनीतिक हालात
जसवंतगढ़ में नंदकिशोर स्वामी के निवास स्थान पर सांसद राजकुमार रोत, धारियावाड़ विधायक थावरचंद मीणा, रायसिंहपुर विधायक सोहनलाल, एससी आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक व गोपाल मील आदि का स्वागत नंदकिशोर स्वामी की अगुवाई में साफा पहना कर माल्यार्पण करके एवं तलवार भेंट करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री आनंद परिवार सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मंजीतपाल सिंह सांवराद ने सांसद को लाडनूं विधानसभा क्षेत्र की राजनीति स्थिति और यहां के नेताओं के बारे में जानकारी दी। मंजीत पाल सिंह ने सांसद राजकुमार रोत की कार्यशैली और लोकप्रियता की सराहना करते हुए उनका स्वागत किया और उनके संघर्ष में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया। लाडनूं क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे हाजी आसिफ खान हबीबखानी ने सांसद को लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के जातिगत समीकरणों से अवगत करवाया और साथ देने का विश्वास दिलाया।
ज्ञापन देकर मंदिर पुजारियों को जमीन का हक दिलाने की रखी मांग
स्वागत समारोह के दौरान स्वामी समाज के त्रिलोक स्वामी के नेतृत्व में पुजारी समाज की किसानी भूमि के खातेदारी अधिकार पुनः बहाल करने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंप कर पुजारी समाज के इस ज्वलंत मुद्दे को सांसद राजकुमार रोत से लोकसभा में और विधायक थावरचंद मीणा से विधानसभा में उठाने के लिए आग्रह किया। सांसद व विधायक ने पुजारी समाज के इस ज्वलंत मुद्दे को राजस्थान प्रदेश की विधानसभा वह लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया। नंदकिशोर स्वामी बीएपी के दोनों नेताओं को राजस्थान के मंदिरों के पुजारी परिवारों की व्यथा बताते हुए उनकी मांग को विधानसभा में उठाने की मांग करते हुए उन्हें मंदिरों की डोली की सभी जमीनें पुजारियों के अधीन किए जाने और खातेदारी अधिकारों में पुजारियों को हक दिए जाने की लम्बे समय से चल रही पूरे समाज की मांग के बारे में बताया। सांसद राजकुमार रोत ने इस पर पूरा जोर देने के लिए आश्वस्त किया।
इन सबकी रही उपस्थिति
इस स्वागत कार्यक्रम में थाणूं ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि देवीपाल सिंह (गोगा सिंह) श्री आनंद परिवार सेवा समिति के सदस्य महेंद्र सिंह जोधा डाबड़ी, हनुमान राम बिरड़ा सुनारी, मुराद खां लाडनूं, हाजी आसिफ खान हबीबखानी लाडनूं, सेवानिवृत्त तहसीलदार त्रिलोक स्वामी, प्रिंसिपल राधेश्याम स्वामी नागौर, अध्यापक पदमाराम स्वामी नागौर, गोविंद स्वामी बेड़, गजानंद स्वामी सुजानगढ़, प्रहलाद स्वामी सुजानगढ़, गिरधारी गोयल सुजानगढ़, नगर पालिका लाडनूं के पार्षद मोहन सिंह चौहान, पार्षद संदीप प्रजापत, राधेश्याम सांखला, विनोद सिंह, हंसराज रैगर लाडनूं, भंवरू खां जसवंतगढ़, रतनलाल नायक सुजानगढ़, तोलाराम नायक बालेरा, गोपाल नायक हीरावती, मो. मुश्ताक खान कायमखानी लाडनूं, मो. बिलाल मुगल लाडनूं, डॉ. जगदीश यायावर लाडनूं आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में नंदकिशोर स्वामी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।






