मीठड़ी में भामाशाह इन्द्रचंद बाजारी, भगवानीराम बाजारी व बाजारी परिवार का किया गया सम्मान, भामाशाह बाजारी परिवार ने दो कमरों के निर्माण व कमरों-बरामदों में फर्श करवाने व रंग-रोगन करवा कर किया विद्यालय का विकास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीठड़ी में भामाशाह इन्द्रचंद बाजारी, भगवानीराम बाजारी व बाजारी परिवार का किया गया सम्मान,

भामाशाह बाजारी परिवार ने दो कमरों के निर्माण व कमरों-बरामदों में फर्श करवाने व रंग-रोगन करवा कर किया विद्यालय का विकास

लाडनूं (kalamkala.in)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ी में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बाजारी परिवार से मुख्य अतिथि इन्द्रचंद बाजारी व विशिष्ट अतिथि भगवानीराम बाजारी का सम्मान किया गया। बाजारी परिवार ने वर्तमान में विद्यालय में दो कमरों व दो बरामदों में फर्श करवाया तथा साथ ही इसी परिवार की ओर से पहले भी विद्यालय में दो कक्षा-कक्षों का निर्माण करवाया और विद्यालय में रंग-रोगन करवाकर सम्पूर्ण कक्षा-कक्षों में लगने वाले दरवाजे व खिड़कियों का भी निर्माण करवाया था। भामाशाह सम्मान समारोह के संयोजक कार्यक्रम के संयोजक व्याख्याता चन्द्राराम मेहरा थे। समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से बाजारी परिवार का माला व साफा पहनाकर स्वागत और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर संस्था प्रधान सतीश नारवाल, आलोक कुमार जांगिड़ व रामनिवास चौधरी ने सम्मानित किया। समारोह में नवरंग लाल बाजारी, सुशील बाजारी, संजय बाजारी, दशरथ बाजारी, अनिता बाजारी, पवन कुमार, विनोद सैन, राजूलाल स्वामी, परमेश्वर महला, विजय सैनी, रमेश जांगिड़, राहुल खंडेलवाल, रवि शर्मा, नाथू सिंह, ममता महला, पूजा चौधरी, उषा कुमारी, विकेश कंवर, पिंकी, देवेन्द्र सिंह, अभिषेक खंडेलवाल, सुखदेव दैया, जगजीवन पंवार, प्रकाश, नाथूराम एवं समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now