भामाशाह पवन पहाड़िया और सत्यनारायण वैष्णव का किया गया सम्मान, डेह में डाकर्मियों व अभिकर्ताओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भामाशाह पवन पहाड़िया और सत्यनारायण वैष्णव का किया गया सम्मान,

डेह में डाकर्मियों व अभिकर्ताओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

डेह (kalamkala.in)। डेह डाकघर और अधीनस्थ शाखा डाकघर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। स्नेह मिलन समारोह के साथ भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। उप डाकपाल राजेन्द्रसिंह विश्नोई ने बतास्या कि पैसा होना कोई बड़ी बात नहीं है, पर उसका सदुपयोग कैसे हो, इसका विचार होना बड़ी बात है। हमारे पोस्ट ऑफिस के सबसे पुराने अभिकर्ता व समाजसेवी पवन पहाड़िया ने अपनी दिवंगत धर्मपत्नी स्व. कांता देवी की स्मृति मे डाकघर मे जन सेवा के लिए एक वाटर डिस्पेंसर और एक नोट गिनने की मशीन भेंट की। इसी प्रकार सत्यनारायण वैष्णव ने अपनी दिवगंत माँ की याद में 5 प्लास्टिक कुर्सियां और एक दीवार पंखा भेंट किया। इसके लिए पोस्ट मास्टर राजेंद्रसिंह विश्नोई ने दोनों भामाशाहों को साफा, माला, मोमेंटो व अभिनन्दन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उन दोनों को एक-एक पौधा भेंट करते हुए शपथ दिलवाई कि वे उन पौधों को स्वर्गीय आत्माओं के नाम से रोपित, पालित-पोषित करेंगे और पूरी देखभाल से उन्हें बड़ा कर पर्यावरण सुधार की दिशा में आंशिक सहयोग करेंगे।

ग्राहक को भगवान तुल्य मानने पर ही मिलती है सफलता व लोकप्रियता

समारोह में अपने सम्बोधन में भामाशाह पवन पहाड़िया ने बताया कि उन्होंने 40 वर्षों तक डाकघर में प्राधिकृत अभिकर्ता के रूप में सेवाएं दी हैं, जो पूरी ईमानदारी से निर्वहन की गई। सभी को ईमानदारी पूर्वक ही अपनी सेवाएं देकर कर्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राहक भगवान का रूप होता है, अतः ग्राहक को भगवान मानकर चलने वाले ही सब कुछ पाते हैं, लोकप्रिय होते हैं। समारोह में ग्रामीण डाक सेवक गोपाल दान, जीतू राम, गजेंद्र सिंह, गणेश सिंह, भूरा राम, अमन कुमार, रौनक, अरविंद, देवेंद्र कुमार, चुन्नी लाल, मनोज, प्रेमसुख, हरविंदर कौर, मोना, नीनू शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संदीप पहाड़िया, दामोदर शोभावत सहित कई गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र विश्नोई ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now