रेलवे के महाप्रबंधक व डीआरएम के लाडनूं विजिट पर नागरिकों ने किया भव्य स्वागत, लाडनूं की रेलवे सम्बंधी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा, हल करवाने की मांग की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रेलवे के महाप्रबंधक व डीआरएम के लाडनूं विजिट पर नागरिकों ने किया भव्य स्वागत,

लाडनूं की रेलवे सम्बंधी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा, हल करवाने की मांग की

लाड़नूं (kalamkala.in)। लाडनूं रेलवे स्टेशन पर महाप्रबंधक व डीआरएम की विजिट के अवसर पर उनका स्वागत यहां स्टेशन परिसर में उन्हें साफा, दुपट्टा, शॉल व मालाएं पहनाकर बैंड बाजों के साथ किया गया। उन्हेंहजेपी रसगुल्ला हाउस की तरफ से लाडनूं के सुप्रसिद्ध रसगुल्ले भी भेंट किये गये। इस अवसर पर यहां रेलवे स्टेशन पर तैनात सभी सफाई कर्मचारियों का भी स्वागत किया गया।

लाडनूं की रेलवे सम्बंधी समस्याएं प्रस्तुत की

महाप्रबंधक व डीआरएम को उनके स्वागत के दौरान ही रेलवे स्टेशन पर ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्हें लाडनूं रेलवे स्टेशन पर हो रही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी नागरिकों ने लाडनूं प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगवाने, अमृत भारत योजना में लाडनूं रेल्वे स्टेशन का चयन किए जाने, रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए ट्यूबवेल बनवाने एवं तेली रोड के पुराने फाटक के पास नाले को लेकर मुद्दों को रखा गया। इसके साथ ही लाडनूं से होकर गुजरने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनों की मांग भी की गई। इनमें खासकर भावनगर-हरिद्वार का हरिद्वार से समय बदलने की मांग की गई। इस दौरान श्री मरुधरा रेल विकास परिषद के संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात वर्मा, विजय कुमार भोजक, सुखदेव शर्मा, अभय नारायण शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now