लाडनूं, परबतसर, कुचामन, नावां के 13 नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के प्राधिकार पत्र सौंपे, जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने दिए सबको राशन की दुकानें चलाने के लाईसेंस, ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं, परबतसर, कुचामन, नावां के 13 नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के प्राधिकार पत्र सौंपे,

जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने दिए सबको राशन की दुकानें चलाने के लाईसेंस, ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने शनिवार को जिले में नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के चयन आदेश (प्राधिकार पत्र) चयनितों को प्रदान किये।जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका ने बताया कि जिले की परबतसर, नावां, कुचामन सिटी एवं लाडनूं तहसील की नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों पर साक्षात्कार पश्चात् सफल रहे 13 चयनितों को जिला कलक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत द्वारा चयन आदेश प्रदान किये गए।इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने नव चयनित उचित मूल्य दुकानदारों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमादारी से कार्य करने के लिए निर्देश दिए।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, जिला रसद अधिकारी उपेन्द्र ढाका, प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुल्हार, प्रवर्तन निरीक्षक विरेन्द्र सिंह जाखड मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now