लाडनूं के वरिष्ठ सद्भावी शिक्षाविद् अब्दुल हमीद मोयल को मरणोपरांत दिया गुरु-शिक्षक सम्मान, धनराज वर्मा की स्मृति में उनके परिवार ने दिया यह सम्मान, अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के वरिष्ठ सद्भावी शिक्षाविद् अब्दुल हमीद मोयल को मरणोपरांत दिया गुरु-शिक्षक सम्मान,

धनराज वर्मा की स्मृति में उनके परिवार ने दिया यह सम्मान, अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी व शिक्षाविद स्व. धनराज वर्मा की पुण्यस्मृति में गुरुवार को मौलाना आज़ाद शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ा बास में स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र प्रभात वर्मा द्वारा नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद् व सद्भावी नागरिक स्व. अब्दुल हमीद मोयल का मरणोपरांत सम्मान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी मोमेंटो, शॉल, माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्मा परिवार की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत दर्जनों विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरण कर स्व. धनराज वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेंवत सिंह नरूका एवं मोहनलाल वर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों के साथ परिश्रम करने की प्रेरणा दी। सेवानिवृत्त पीटीआई सरोज वर्मा ने बालिका शिक्षा और विद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर खान मोयल ने की तथा आभार ज्ञापन बहादुर खान मोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पार्षद इदरीश खान, वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद नाहर, सेवानिवृत्त व्याख्याता सैयद अहमद अली एवं मुकुल आकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक खटेड़ द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now