बिना अनुमति सड़क तोड़ने वालों पर सख्त हुआ प्रशासन, लाडनूं की दूसरी पट्टी में सड़क तोड़ केबल बिछाने वालों की मशीनें व उपकरण जब्त किए, तहसीलदार व ईओ अनिरुद्ध देव पांडेय ने की कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिना अनुमति सड़क तोड़ने वालों पर सख्त हुआ प्रशासन,

लाडनूं की दूसरी पट्टी में सड़क तोड़ केबल बिछाने वालों की मशीनें व उपकरण जब्त किए, तहसीलदार व ईओ अनिरुद्ध देव पांडेय ने की कार्रवाई

लाडनूं (kalamkala.in)। मनमाने तरीके से शहर में सड़कें तोड़ कर अपना काम करने वालों के खिलाफ अब नगर पालिका ने कमर कस ली है। शुक्रवार को रात्रि के समय का फायदा उठाते हुए बिना परमिशन के एक निजी कम्पनी द्वारा यहां दूसरी पट्टी में रोड तोड़ कर केबिल डाली जा रही थी, जिसको मौके पर केबल डालने वाली मशीन को सीज किया जाकर व अन्य समान टैक्टर व टैंकर को जब्त किया गया। इस कंपनी द्वारा कई जगह पानी की लाइन तोड़ने की शिकायत पूर्व में भी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद नगरपालिका द्वारा पूर्व में इस कंपनी को पाबंद भी किया गया था। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी एवं तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय ने रात्रि 9.30 बजे इस सड़क को तोड़े जाने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंच कर यह कार्रवाई की।‌ उन्होंने पाया कि वहां बरमीयर 2440 मशीन से दूसरी पट्टी स्थित पालिका सम्पति (सड़क) को तोड़ा जा रहा था। मौके पर ईओ एवं तहसीलदार पांडेय ने कार्रवाई करते हुए सड़क तोड़ रही मशीन को सीज कर लिया गया। नगर पालिका के ईओ अनिरुद्ध देव पांडेय ने बताया कि मशीन सीज किए जाने के बाद भी अगर वहां कोई काम किया गया या मशीन चलाई गई, तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now