सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए 23 बीघा भूमि आवंटित कर तत्काल जारी किया पट्टा, डीडवाना नगर परिषद के आयुक्त को कलेक्टर ने किया पट्टा प्रदत्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए 23 बीघा भूमि आवंटित कर तत्काल जारी किया पट्टा,

डीडवाना नगर परिषद के आयुक्त को कलेक्टर ने किया पट्टा प्रदत्त

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने सोमवार को डीडवाना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए भूमि आवंटन कर तत्काल पट्टा जारी किया।अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देश पर डीडवाना में एसटीपी प्लांट के शोधित जल एकत्रित करने के लिए नगर परिषद डीडवाना को डीडवाना तहसील के मौजा नेनूपुरा के खसरा नंबर 725/383 में 3.75 हैक्टेयर (23 बीघा) भूमि का आवंटन नगर परिषद डीडवाना को किया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने एसटीपी के लिए भूमि आवंटन के बाद तत्काल बाद उसी दिन आवंटित भूमि का पट्टा भी नगर परिषद आयुक्त को प्रदान कर दिया।

जिले के बुनियादी विकास का क्रम लगातार जारी

जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले में महत्वपूर्ण एवं बुनियादी विकास के लिए भूमि आवंटन का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला कलक्टर ने सोमवार को एसटीपी प्लांट (सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट) के लिए यह 3.75 हैक्टेयर भूमि का आवंटन नगर परिषद डीडवाना को किया है। एसटीपी के लिए किये गए इस भूमि आवंटन से सीवरेज के पानी का शोधन होगा, जिससे कि यह पानी कृषि एवं व्यावसायिक कार्यों में भी उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही अनावश्यक जल भराव की समस्या का भी हल होगा। इससे शहरी क्षेत्र में बुनियादी जनसुविधा का विकास भी सुनिश्चित होगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now