सिवरेज परियोजना की जानकारी के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाया शहरी स्वछता का पाठ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिवरेज परियोजना की जानकारी के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाया शहरी स्वछता का पाठ

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में ऐंजल चाइल्ड कान्वेंट स्कूल लाडनूं के विद्यार्थियों को स्वच्छता और सीवरेज परियोजना की जानकारी दी। कैप रुडीप के असलम खान ने स्वछता और सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि आपके घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा।इसलिए, सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवें। उन्होंने सीवरेज के फायदों के साथ ही सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया और बताया कि सीवरेज से निष्कासित पानी को उपचारित किया जाकर उस पानी का भी पुनः उपयोग किया जाता है। इससे नगर पालिका को आय होगी जो शहर के विकास में काम आएगी। साथ ही पर्यावरण स्वछता के फायदे बताये और शहरी स्वच्छता बनाए रखने के लिए घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका से आने वाले वाहन में डालने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य जिब्रान ने कहा कि यह परियोजना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगी। इससे न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी व्यापक लाभ मिलेगा। यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है, जिससे शहर स्वच्छ औऱ सुंदर बने। अध्यापक राजेंद्र शर्मा ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। साथ ही प्रगतिशील कार्यस्थल से विद्यार्थियों को दूर रहने को कहा गया। एसओटी रामकिशोर अध्यापक ओमप्रकाश, अध्यापिका तमन्ना सहित समस्त अध्यापक गण ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now