डीडवाना जिले में एसआईआर में 11.66 लाख से अधिक गणना प्रपत्र (ईएफ) किए गए डिजिटाइज्ड, लाडनूं में 87.27 प्रतिशत कार्य हुआ, जिले में सर्वाधिक 87.82 प्रतिशत के साथ मकराना रहा प्रथम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना जिले में एसआईआर में 11.66 लाख से अधिक गणना प्रपत्र (ईएफ) किए गए डिजिटाइज्ड, लाडनूं में 87.27 प्रतिशत कार्य हुआ,

जिले में सर्वाधिक 87.82 प्रतिशत के साथ मकराना रहा प्रथम

डीडवाना (जगदीश यायावर, ब्यूरो चीफ)। जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)- 2026 को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण, मार्गदर्शन तथा डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी तत्परता से कर रहे हैं। शुक्रवार सायं 4 बजे तक 11 लाख 66 हजार 191 (85.52 प्रतिशत) गणना प्रपत्र ईसीआईनेट पर अपलोड किए जा चुके हैं, जो इस अभियान की उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि बीएलओ शेष रहे 15 प्रतिशत मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया एवं आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

विधानसभावार एसआईआर की प्रगति

लाडनूं में 87.27 प्रतिशत
• डीडवाना में 84.94 प्रतिशत
. मकराना में 87.82 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ जिले में प्रथम
. परबतसर में 83.58 प्रतिशत
. नावां में 83.82 प्रतिशत

अब केवल 15 प्रतिशत डिजिटाइजेशन रहा शेष

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हमारी सभी विधानसभाओं ने 80-85 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया है‌। अब केवल 15 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य शेष है जो जल्द पूर्ण कर लेंगे। डॉ. खड़गावत ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता 4 दिसंबर तक गणना प्रपत्र (ईएफ) बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन या स्वयं ऑनलाईन माध्यम से गणना प्रपत्र भर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि कोई भी मतदाता एक से अधिक गणना प्रपत्र नहीं भर सकता, यह दण्डनीय अपराध है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now