लाडनूं पुलिस ने किया ट्रांसफार्मर चोरों के अन्तरजिला गिरोह का खुलासा, हीरावती में ट्रांसफार्मर चोरी प्रकरण में पुलिस ने गैंग के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस ने किया ट्रांसफार्मर चोरों के अन्तरजिला गिरोह का खुलासा,

हीरावती में ट्रांसफार्मर चोरी प्रकरण में पुलिस ने गैंग के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने ट्रांसफार्मर (डी.पी.) चोरी करने वाली अन्तरजिला गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस अन्तरजिला गैंग के तीन सदस्यों सीकर जिले के दिलीप, सुनील व मुकेश को गिरफ्तार किया है। इन तीनों गिरफ्तार आरोपियों ने लाडनूं थाना क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों से भी ट्रांसफार्मर (डी.पी.) चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। लाडनूं पुलिस ने तहसील के ग्राम हीरावती में हुई ट्रांसफार्मर (डी.पी.) चोरी के प्रकरण में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऐसी चोरियां करने वाली इस अन्तरजिला गैंग का खुलासा किया है।

12 नवम्बर की चोरी के मामले में हुई यह खुलासा 

लाडनूं के अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार ने 12 नवम्बर 2025 को पुलिस को रिपोर्ट दी कि ग्राम सुनारी रोड, खिलेरियों की ढाणी में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर, ग्राम हीरावती में एक ट्रांसफार्मर 16 केवीए सिंगल फेज ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय में चोरी करके ले जाया गया है। इस रिपोर्ट को दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारम्भ की गई। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं क्षेत्र में बढ़ती ट्रांसफार्मर (डी.पी.) चोरी की घटनाओं के कारण थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया।

लाडनूं, सुजानगढ, जसवंतगढ, सांडवा, बीदासर, निम्बी जोधां आदि पर टोल नाकों के सीसीटीवी खंगाले

इस गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कस्बा लाडनूं, सुजानगढ, जसवंतगढ, सांडवा, बीदासर, निम्बी जोधां, हाईवे के टोल नाकों आदि के सीसीटीवी फुटेज चैक किए। प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर ट्रांसफार्मर (डी.पी.) चोरी करने वाली अन्तरजिला गैंग के बारे में पत्ता कर अन्तरजिला गैंग के तीन सदस्यों दिलीप (25) पुत्र राजू बावरिया, निवासी धोद (सीकर), सुनिल (23) पुत्र राजू बावरिया निवासी धोद (सीकर) एवं मुकेश (23) पुत्र फूलचन्द बावरिया निवासी रायपुरा (रानोली-सीकर) गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार आरोपियों द्वारा लाडनूं थाना क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों से भी ट्रांसफार्मर (डी.पी.) चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया गया है। जिसके संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है। इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण के निकटतम सुपरविजन में लाडनूं थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरिकृष्ण, सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल शिवशंकर, सुखाराम, अब्दुल शाकिर, धर्मेन्द्र एवं कांस्टेबल विक्रम शामिल रहे। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल शिवशंकर का विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now