सामुहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का चौथा  इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, 11 मार्च को किया था सामुहिक दुष्कर्म, 3 को पहले पकड़ा जा चुका, अब फरार चल रहा आरोपी दबोचा गया, निम्बी जोधां पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सामुहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का चौथा  इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार,

11 मार्च को किया था सामुहिक दुष्कर्म, 3 को पहले पकड़ा जा चुका, अब फरार चल रहा आरोपी दबोचा गया, निम्बी जोधां पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधां पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1000 रूपये के इनामी अपराधी मनोज को बापर्दा गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज जाट पुत्र सुखाराम बारोडिया जाट, निवासी ढींगसरी पर आरोप था कि उसने गत 11 मार्च को पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका गलत वीडियो वायरल किया।इस प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। अब थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने मय पुलिस टीम के कार्रवाई करते हुए इस सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में वांछित्त 1000 रूपये के इनामी अपराधी मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनोज घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसपर 1000 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा बेहतर टीम वर्क, फिल्ड इंटेलीजेंस व तकनीकी सहयोग से इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई है। इस प्रकरण में लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में निम्बी जोधां पुलिस थाने के सीआई सिद्धार्थ प्रजापत के नेतृत्व में गठित टीम सदस्यों कांस्टेबल हरिराम और बेनीगोपाल ने कार्रवाई में हिस्सा लिया। गिरफ्तारी में कांस्टेबल हरिराम का विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now