लोकतंत्र को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है एस.आई.आर. प्रक्रिया – भड़ाना, लाडनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पर मंथन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लोकतंत्र को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है एस.आई.आर. प्रक्रिया – भड़ाना,

लाडनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पर मंथन

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के मालासी रोड स्थित करणी निवास में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश भर में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा करने तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करने पर केन्द्रित रही। बैठक में आगामी दिनों में चलाए जाने वाले बूथ स्तर के अभियानों, सत्यापन कार्य, जागरूकता कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प भी बैठक में लिया।

कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे

बैठक में मुख्य अतिथि राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है और हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। भड़ाना ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें, नए मतदाताओं का नाम जुड़वाएं और जिनके नाम गलती से कट गए हैं, उनकी पुनः जांच कराकर नाम सूची में शामिल करवाएं।

मतदाता सूची में त्रुटि से होते हैं पूरे लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नागौर जिला देहात की जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने कहा कि संगठन स्तर पर मतदाता सूची से जुड़ा कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता में है। भाजपा हमेशा पारदर्शी और निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की पक्षधर रही है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि भविष्य में लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता से इस अभियान में जुटना होगा। भाजपा नेता करणी सिंह ने अपने संबोधन में विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि जो युवा पहली बार मतदाता बन रहे हैं, उनके सभी नाम समय पर मतदाता सूची में जोड़े जाएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश कट गए हैं, उनकी गहनता से जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी का नाम गलत तरीके से न कटे। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता देश के भविष्य की दिशा तय करते हैं और उनका मतदान प्रक्रिया से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए कार्यकर्ता स्कूल, कॉलेज और मोहल्ला स्तर पर संपर्क अभियान चलाएं।

सभी कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प 

अंत में बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र को मजबूत करने और हर पात्र नागरिक के मताधिकार को सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री देवी लाल दादरवाल, किशन भींचर मंत्री के निजी सचिव जगपाल सिंह, मुकेश गुर्जर, नागौर देहात जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, जिला मंत्री नितेश माथुर, हनुमान मल जांगिड़, सरपंच मूल सिंह छपारा, नगर पालिका के विधि सलाहकार गोविन्द सिंह कसूम्बी, मुकेश शर्मा घिरड़ौदा, सरपंच लक्ष्मण सिंह, भवानी सिंह, कालू सिंह हुडास, पार्षद श्याम सुंदर गुर्जर, आसुराम पंवार, पार्षद बच्छराज नागपुरिया, प्रवीण जोशी, अरविंद सिंह खानपुर, बलजी बिसायती, जावेद खान, बजरंग सैन, जावेद खान, पिंटू सिंह आदि भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now