हाथ में चाकू लहरा कर फैला रहा था गांव में दहशत, पुलिस ने घेर कर दबोचा, रींगण में चाकू सहित एक युवक को जसवंतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हाथ में चाकू लहरा कर फैला रहा था गांव में दहशत, पुलिस ने घेर कर दबोचा,

रींगण में चाकू सहित एक युवक को जसवंतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना जसवन्तगढ द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध चाकू के साथ एक आरोपी लोकेश बावरी को गिरफ्तार किया है। वह इस अवैध हथियार चाकू के साथ गांव रींगण में घूमकर गांव के आमजन में दहशत का माहौल बना रहा था। पुलिस को जानकारी 8 जनवरी को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रींगण में एक व्यक्ति शराब के नशे में हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है, जो किसी आमजन के साथ अप्रिय घटना कारित कर सकता है। इस प्रकार की इत्तला पर सहायक उप निरीक्षक इकबाल खां मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे और अभियुक्त लोकेश बावरी (40) पुत्र हेमाराम बावरी निवासी रींगण को घेरा देकर बड़ी मशक्कत से काबू में लिया और उसके कब्जे से अवैध धारदार हथियार (चाकू) जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ घटना के संबंध में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इस सम्पूर्ण कार्रवाई में थानाधिकारी राजेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक इकबाल खां, कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, राम सिंह, प्रदीप कुमार व राजेन्द्र कुमार की भूमिका रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now