पौष बड़ा, गर्म दूध-जलेबी, गायों को लापसी व चारा, विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर व अन्य वस्त्रों का वितरण किया,
भारत विकास परिषद द्वारा दो दिवसीय विवेकानंद जयंती कार्यक्रमों का आयोजन



लाडनूं (kalamkala.in)। दो दिवसीय स्वामी विवेकानंद जयंती दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को प्रथम दिन पौष बड़ा, दूध-जलेबी वितरण, गायों के लिए लापसी और चारा के लिए सहयोग तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों, स्वेटर आदि का वितरण किया गया। इसके तहत ग्राम ओड़ींट में भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा पौष बड़ा, जलेबी और गर्म दूध का वितरण तथा गोवंश को लापसी खिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद सदस्य जयप्रकाश पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी ओड़ींट के सौजन्य से यह कार्यक्रम ओड़ींट के श्री कृष्ण बलराम गोशाला में यह कार्यक्रम बहुत ही उत्साह से आयोजित किया गया। इसमें भारत विकास परिषद शाखा परिवार द्वारा गोवंश के चारा व सेवा कार्य के लिए 21000 रुपया श्री कृष्ण बलराम गोशाला ओड़ींट को प्रदान किए। इसके अलावा ओड़ींट गांव की खोजलाई नाडी राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम भी रखा जाकर विद्यालय के सभी 35 जरूरतमंद विद्यार्थियों को परिषद सदस्य रवींद्र सिंह पुत्र रूपसिंह राठौड़ निवासी छपारा के सौजन्य से स्वेटर वितरण किया गया। साथ ही स्वामी विवेकानन्द जयंती दिवस के अंतर्गत राजकीय डॉ. अंबेडकर छात्रावास लाडनूं में स्वेटर, जूता और मौज़ा सभी 35 जरूरत मंद विद्यार्थियों को दिए गए। इसका सौजन्य परिषद सदस्य मनीष एडवोकेट पुत्र सागरमल शर्मा और दीनदयाल पंसारी अग्रवाल लाडनूं के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर समागत सभी गणमान्य लोगों का परिषद सदस्यों ने अभिनंदन किया।
विवेकानंद के विचारों को अपनाएं
इस अवसर पर भारत विकास परिषद से नितेश माथुर ने सम्बोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्श विचारों को युवावर्ग को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इससे राष्ट्र को एक नई दिशा मिलेगी। इसी से स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाना सार्थक हो सकेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद और भारत माता की तस्वीरों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी ने सभी कार्यक्रमों में किया। कार्यकम में परिषद संरक्षक हनुमानमल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा, रमेश सिंह राठौड़, पुरूषोतम सोनी, हंसराज सोनी, अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, राधेश्याम सांखला, वित्त सचिव कैलाश घोडे़ला, नितेश माथुर, ललित नारायण सोनी, प्रकाश सोनी, गिरधर चौहान, दीनदयाल पंसारी, सांवरमल प्रजापत, गणेश चौहान, प्रवीण बरड़िया, बच्छराज नागपुरिया, सुशील दाधीच, सुशील सोनी, रवींद्र सिंह राठौड़, लक्ष्मण शर्मा, दिनेश सोनी आदि उपस्थित रहे।







