पौषबड़ा के साथ की गई गायों-कुतों के लिए भी गुड़, चारा, हलवा, गुलगुलों की व्यवस्था, गौरव पथ पर हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पौषबड़ा के साथ की गई गायों-कुतों के लिए भी गुड़, चारा, हलवा, गुलगुलों की व्यवस्था, गौरव पथ पर हुआ आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां गौरव पथ पर रिलायंस मार्ट के पास रविवार को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 2 से 3000 लोगों ने शिरकत करलाभ उठाया। पौष बड़ा के साथ ही इस अवसर पर सुबह-सुबह ही गायों के लिए रिजका का हरा चारा और गुड़ की व्यवस्था की गई। इसी तरह कुत्तों के लिए गुलगुलों की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के अंत में समापन पर गायों और कुत्तों के लिए हलवे का प्रबंध भी किया गया। पूरे कार्यक्रम में सभी मोहल्लेवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से मांगीलाल महावर, अमरचंद सोलंकी, अगमचंद शर्मा, धन्नाराम स्वामी, प्रहलाद रिणवा, रामनिवास जांगिड़, संजय शर्मा, मुकेश भाटी, मनीष भाटी, घनश्याम जांगिड़, नितेश सैनी, पवन सिंह चौहान, छगन सिंह, मातु सिंह, रामवतार कंडावरिया, बसंत जांगिड़ आदि की सेवाएं और योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now