अब आएगा लाडनूं में बदलाव- लाडनूं शहर के कायापलट के लिए ईओ हरेन्द्र ने कमर कसी, लाईटें-सफाई और विकास के लिए सभी कार्मिकों को झोंका

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अब आएगा लाडनूं में बदलाव-

लाडनूं शहर के कायापलट के लिए ईओ हरेन्द्र ने कमर कसी, लाईटें-सफाई और विकास के लिए सभी कार्मिकों को झोंका

लाडनूं (kalamkala.in)। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने शहर के कायापलट के लिए कमर कस ली है। उन्होंने नगर पालिका लाडनूं में ईओ के रूप में कार्यग्रहण करने के साथ ही उन्होंने लाडनूं में विशेष इंटरेस्ट लेना शुरू कर दिया। आचार्यश्री महाश्रमण के आगमन और प्रवास को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लाडनूं शहर के सौंदर्यकरण और विकास को विशेष महत्व दिया है। इसी सोच के चलते ईओ हरेंद्र ने जैन विश्व भारती और आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास समिति के पदाधिकारियों व जैन समाज के कार्यकर्ताओं से एक मीटिंग रखी कर विस्तार से विचार-विमर्श किया। ईओ हरेंद्र चौधरी ने ज्वाइन करते ही शहर की रोशनी व्यवस्था को दुरुस्त करने, सफाई व्यवस्था को पुख्ता करने और नालियों वगैरह को अबाधित साफ-सुथरी रखने की प्राथमिकताएं बताई थी और उन पर काम करना प्रारंभ भी कर दिया। इसी कारण अब शहर में कुछ बदलाव भी दिखाई देने लगा है। यहां लंबे समय से खराब पड़ी लाईटों को दुरुस्त किया जाने का काम तेज कर दिया गया है। जैन विश्व भारती रोड पर रोड़ लाईटें लगाई जा चुकी हैं। आचार्य महाश्रमण के योगक्षेम प्रवास को लेकर जहां प्रवास समिति तैयारियों में जुटी है़, उसी तरह से नगर पालिका लाडनूं भी कमर कस कर तैयारियों में जुटी है। नगर पालिका के हर स्तर के सभी कर्मचारी ईओ हरेन्द्र चौधरी का साथ निभाने में कोई कोर-कसर नहीं रख रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

One Response

  1. बहुत अच्छा. अगर यह सही तरिके से चले तो लाडनूं के चार चाँद लग सकते है मगर लगता नहीं ऐसा होगा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now