लाडनूं के राजकीय उप जिला अस्पताल के लिए भूमि आवंटन, मौजा लाडनूं में खसरा नं. 1143 की 15565.15 वर्ग मीटर भूमि आवंटन के आदेश जारी, कलेक्टर ने नगरपालिका को भूमि हस्तांतरित कर करवाई आवंटन की प्रक्रिया पूरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के राजकीय उप जिला अस्पताल के लिए भूमि आवंटन, मौजा लाडनूं में खसरा नं. 1143 की 15565.15 वर्ग मीटर भूमि आवंटन के आदेश जारी,

कलेक्टर ने नगरपालिका को भूमि हस्तांतरित कर करवाई आवंटन की प्रक्रिया पूरी

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र सिंह खड़गावत के निर्देशन में जिले के विस्तार के साथ-साथ जिले में आवश्यक सुविधाओं लिए भूमि आवंटन कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कलक्टर के निर्देश पर लाडनूं में राजकीय उप जिला अस्पताल के लिए भूमि आवंटन के आदेश जारी किये हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में आमजन से जुड़ी सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए जिला कलक्टर के निर्देश पर लाडनूं में राजकीय उप जिला अस्पताल लिए भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि उप जिला अस्पताल के लिए भूमि नगर पालिका को हस्तांतरित कर आवंटन के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देश पर नगर पालिका लाडनूं द्वारा मौजा लाडनूं के खसरा संख्या 1143 रकबा 2.3795 में से 15565.15 वर्ग मीटर भूमि राजकीय उप जिला अस्पताल के लिए आवंटित की गई।अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देश पर जिले में राजकीय विभागों को कार्यालयों के लिए, विद्यालयों व खेल मैदान के साथ ही जिले में जन सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि आवंटन का कार्य लगातार किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

One Response

  1. बेहतरीन काम.. अब अम्लीजामा पहनाना अफसरों के हाथ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now