हीरावती की करोड़ों की चोरी में एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी, मोग्या गैंग ने की थी चोरी की वारदात, पकड़ा गया आरोपी भी मोग्या गैंग का, एक दर्जन मामलों में है आरोपी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हीरावती की करोड़ों की चोरी में एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी,

मोग्या गैंग ने की थी चोरी की वारदात, पकड़ा गया आरोपी भी मोग्या गैंग का, एक दर्जन मामलों में है आरोपी

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने नकबजनी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोग्या गैंग के शातिर बदमाश कानाराम उर्फ कानू उर्फ कन्हैया (22) पुत्र रामेश्वर जाति बावरिया निवासी कच्ची बस्ती, पांच कुंआ, जुगतपुरा ढाणी, थाना निवाई, जिला टोंक को गिरफ्तार किया है‌। इस गिरफ्तार आरोपी द्वारा लाडनूं तहसील के ग्राम हिरावती में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। इस चोर गिरोह मोग्या गैंग की चोरी की वारदात की विशेषता यह होती है कि ये लोग मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। मोग्या गैंग के इस गिरफ्तार आरोपी कानाराम के विरूद्ध पूर्व में करीब एक दर्जन प्रकरण चोरी व नकबजनी के दर्ज हो रखे हैं। कानाराम व उसके साथियों के खिलाफ दर्ज अन्य वारदातों के विवरण के अनुसार उन्होंने गत वर्ष 30 अगस्त को रात्रि में पुलिस थाना थांवला में नकबजनी की। 31 अगस्त को ग्राम हिरावती थाना लाडनूं में गणेश सिंह के मकान में नकबजनी की। 31 अगस्त को ही ग्राम खारा थाना साण्डवा में भी नकबजनी की थी।

यह थी हीरावती की चोरी की रिपोर्ट व कार्रवाई

लाडनूं तहसील के गांव हीरावती में गत वर्ष 1 सितंबर को किशनलाल जाट निवासी हिरावती ने पुलिस थाना लाडनूं पर एक रिपोर्ट पेश की थी कि कल 31 अक्टूबर की रात्रि में करीब 1 बजे उसके भतीजे नन्दलाल के हिरावती स्थित रहवासी मकान में जब वे सो रहे थे, किसी ने चोरी कर ली। अगली सुबह करीब 5.30 बजे के नन्दलाल की पत्नि गंगा देवी जागी, तो पता चला कि उनके मकान के अन्दर से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी कुल लगभग 9.63 लाख रूपये व करीब 63 भरी सोने व 80 भरी चांदी के जेवरात अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा फील्ड इन्टेलीजेन्स एवं आसूचना संकलन कर विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज बैंक प्रकरण की वारदात मोग्या गैंग के द्वारा करना पाया गया। टीम द्वारा मोग्या गैंग के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाकर पूर्व में एक नाबालिग बालक को निरूद्ध किया गया। निरूद्ध बालक की निशांदेही से प्रकरण में चुराए गए सोने के कुछ आभूषण बरामद किये गये। घटना में संलिप्त अन्य मुलजिमान की तलाश कर एक मुलजिम शौभाग उर्फ प्लीत को प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी की निशांदेही से लाखों की नकदी बरामद की व घटना में प्रयुक्त एक बाईक भी जब्त की गई। प्रकरण में गैंग के सदस्यों द्वारा चोरी किए गये माल को ठिकाने लगाने का काम करने वाले सदस्य सीताराम को गिरफ्तार कर प्रकरण का माल मशरूका बरामद किया गया। अब प्रकरण की वारदात में शामिल मुलजिम कानाराम उर्फ कानू उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से अनुसंधान जारी है।

इस पुलिस टीम ने किया खुलासा

जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में, एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा डीडवाना तथा लाडनूं के वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के निकटतम सुपरविजन में लाडनूं थानाधिकारी शिंभूदयाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम हिरावती में हुई इस नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए मोग्या गैंग के शातिर बदमाश कानाराम उर्फ कानू उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। इस पुलिस टीम में थानाधिकारी शिंभूदयाल मीणा के साथ कांस्टेबल किशोर (1832), सुखाराम (550) और धर्मेन्द्र (1619) शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now