विश्वकर्मा जयंती पर हवन, शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न, नन्दलाल किजां बने अध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विश्वकर्मा जयंती पर हवन, शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,

विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न, नन्दलाल किजां बने अध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति के तत्वावधान में यहां विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रातः हवन एवं सामुहिक आरती की गई और इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों जांगिड़ ब्राह्मण बन्धु सम्मिलित हुए एवं बड़ी संख्या में महिलाओ ने कलशयात्रा निकाली। उसके बाद समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा आदि सभी कार्यक्रमों में अध्यक्ष सत्यप्रकाश लदौया, मंत्री विजयप्रकाश तिराणियां, तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप लदौया, कोषाध्यक्ष निर्मल किजां, महिला मण्डल अध्यक्ष अमिता किंजा, युवा संगठन अध्यक्ष जितेन्द्र किंजा एवं समस्त समाज बंधु उपस्थित रहे।

निर्विरोध हुए चुनाव, किंजा अध्यक्ष बने

तत्पश्चात् विकास समिति के नियमों के अनुसार चुनाव सम्पन्न कराए गए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से नन्दलाल किंजा को अध्यक्ष, गौतम लदौया को उपाध्यक्ष, रामावतार बोदलिया को मंत्री, गोपाल खलवानिया को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now