मोबाइल उपयोग की जगह पूरा ध्यान पढ़ाई पर दें- सीआई शिंभुदयाल मीणा, लाडनूं में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय कॅरियर कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मोबाइल उपयोग की जगह पूरा ध्यान पढ़ाई पर दें- सीआई शिंभुदयाल मीणा,

लाडनूं में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय कॅरियर कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एक दिवसीय करियर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला अधिकारिता पर्यवेक्षक अंजलि गोदारा द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाडनूं पुलिस थाना के थनाधिकारी सीआई शिंभू दयाल मीणा ने बच्चों को मोबाइल का उपयोग कम से कम करने की सलाह देते हुए अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य गौतम कुमार टेलर ने कहा कि बालिकाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सतत् परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए।

बालिकाओं को दी कॅरियर विकल्पों की जानकारी

कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक (आरपीएस) ऋतु कुमारी ने पुलिस विभाग में चयन की प्रक्रिया एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद निराणियां ने शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान की। साथ ही विभिन्न विभागों से पधारे सम्मानित पदाधिकारियों ने भी अपने विभागों की जानकारी साझा करते हुए बालिकाओं के लिए उपलब्ध करियर विकल्पों, चयन प्रक्रियाओं, तैयारी की रणनीतियों एवं भविष्य के अवसरों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

बालिकाओं को किया गया पुरस्कृत

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के स्वागत में विद्यालय की बालिकाओं ने आकर्षक रंगोलियों का निर्माण किया, जिनका अवलोकन कर अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप पेन वितरित किए गए तथा रंगोली निर्माण करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बालिकाओं को करियर मार्गदर्शन संबंधी पुस्तकें प्रदान की गईं।

इन सबकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से पुलिस उप अधीक्षक (आरपीएस) ऋतु कुमारी एवं वृत्त निरीक्षक लाडनूं शिंभू दयाल मीणा, शिक्षा विभाग से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रह्लाद निराणिया, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण सिंह राठौड़, जौहरी स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष सिंघाटिया, चिकित्सा विभाग से चिकित्साधिकारी (लेडी हॉस्पिटल) यास्मीन सोलंकी, महिला एवं बाल विकास विभाग से बबिता (ब्लॉक समन्वयक, एकीकृत बाल विकास सेवा योजना) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का सम्मान उन्हें स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट करके किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बालिकाओं को अल्पाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ।कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक नेता सुरेंद्र सिंह जोधा द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now