लाडनूं में महिलाओं के लिए विशेष ‘निःशुल्क पैप स्मियर जाँच शिविर’ 4 फरवरी को नवदीप होस्पीटल में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में महिलाओं के लिए विशेष ‘निःशुल्क पैप स्मियर जाँच शिविर’ 4 फरवरी को नवदीप होस्पीटल में

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वधान में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल, लाडनूं द्वारा एवं श्रीमती आरती राकेश कठोतिया के सौजन्य से विश्व कैंसर दिवस के अवसर में ‘आरोग्यम’- निःशुल्क पैप स्मियर टेस्ट शिविर का आयोजन 4 फरवरी, बुधवार को किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। शिविर का स्थान : तेली रोड पर राहूगेट के पास नवदीप हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर रहेगा। यह जांच महिला रोग विशेषज्ञ की देखरेख में की जायेगी। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा यह निःशुल्क पैप स्मियर जाँच शिविर सुरक्षित एवं सरल है। पैप स्मियर टेस्ट एक सरल, सुरक्षित और दर्द रहित जांच है, जो सर्विक्स में होने वाले शुरूआती बदलावों को पहचानता है और समय पर इलाज में मदद करता है। पैप स्मियर टेस्ट जागरूकता बढ़ाने, छिपे मामलों की पहचान करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और वैश्विक स्तर पर एक मानक स्थापित करने में मददगार है। यह जांच 21-65 वर्ष आयु की महिलाओं को और विशेषकर विवाहित महिलाओं को हर 3 से 5 वर्ष के अंतराल में नियमित रूप से अवश्य करवानी चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now