आचार्य श्री महाश्रमण का गुणपालिया और दुजार गांवों में किया गया स्वागत, सभी ग्रामीणों को दिलवाया नशामुक्ति व नैतिक व्यवहार का संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्य श्री महाश्रमण का गुणपालिया और दुजार गांवों में किया गया स्वागत,

सभी ग्रामीणों को दिलवाया नशामुक्ति व नैतिक व्यवहार का संकल्प

लाडनूं (kalamkala.in)। योगक्षेम वर्ष के प्रवास के लिए निरन्तर लाडनूं की ओर पदयात्रा कर रहे तेरापंथ के अधिष्ठाता आचार्य श्री महाश्रमण का मार्ग में बुधवार को ग्राम गुणपालिया में भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसी तरह ग्राम दुजार में भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा और श्री आनंद सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण ने सबको नशामुक्ति व नैतिकता का संदेश दिया।

नशामुक्ति का दिलवाया संकल्प

ग्राम गुणपालिया में विभिन्न जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में आचार्य श्री महाश्रमण का जनप्रतिनिधियों आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री महाश्रमण ने उपस्थित लोगों को नैतिक जीवन मूल्यों का पालन करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नैतिकता व्यक्ति के चरित्र को सुदृढ़ बनाती है और नशामुक्त समाज ही स्वस्थ व संस्कारित राष्ट्र की नींव रखता है। आचार्य श्री के प्रेरक विचारों से उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गए। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उनके संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, अंजनीकुमार सारस्वत, नितेश माथुर, सुशील दाधीच, डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश प्रसाद पारीक, जगदीश सिंह राठौड़ एडवोकेट, राधेश्याम सांखला आदि विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दुजार में भी किया गया स्वागत

गुणपालिया के बाद तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण के ग्राम दुजार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश बागड़ा व मंजीत पाल सिंह के नेतृत्व में आचार्य प्रवर का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद ग्रहण कर और उनके आध्यात्मिक अनुष्ठानों और प्रेरणादायी वचनों का श्रवण कर आत्मिक ऊर्जा में वृद्धि की गई। इस अवसर पर सबने नशा नहीं करने का संकल्प लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now