ईओ एवं पालिका स्टाफ ने किया पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त पार्षदों का सम्मान, पालिका सभागार में आयोजित किया सम्मान व स्नेह मिलन समारोह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ईओ एवं पालिका स्टाफ ने किया पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त पार्षदों का सम्मान,

पालिका सभागार में आयोजित किया सम्मान व स्नेह मिलन समारोह

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण ने कहा है कि उन्होंने पांच सालों में शहर के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्हें इस कार्य में पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और समस्त पार्षदों का निरन्तर सहयोग मिलता रहा है। इसके लिए उन्होंने सबके प्रति आभार ज्ञापित करते हुए आगामी निकाय चुनाव के लिए तैयारियों में जुटने और जनता का विश्वास जीत कर आगामी नगर पालिका मंडल को सशक्त स्वरूप में उभारने का आह्वान किया। वे नगर पालिका के सभागार में आयोजित सम्मान व स्नेह मिलन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने सभी पार्षदों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल और शहर हित की सोच के लिए सम्मानित करते हुए कहा कि जनहित और राजहित का पूरा खयाल रखते हुए नगर पालिका लाडनूं के कार्यों का संचालन सदैव जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका लाडनू की स्थापना रियासत काल में ही सन् 1933 में हो गई थी। इस नगर पालिका का यह पांचवर्षीय 15वां बोर्ड सन् 2021 में गठित किया गया था। सभी मौजूदा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने अपने कार्यकाल में सराहनीय कार्य किया है। यह सम्मान योग्य है।

साफा व शॉल द्वारा किया गया सबका सम्मान

कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नगर पालिका स्टाफ द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों का सम्मान साफा और शॉल ओढ़ाकर किया गया। अल्पाहार के साथ स्नेह मिलन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रावत खां, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खिंची, वरिष्ठ पार्षद सुमित्रा आर्य, पार्षद मोहन सिंह चौहान, पार्षद ओमप्रकाश सिंह मोहिल, पार्षद मुरलीधर सोनी, पार्षद सुरेंद्र जांगिड़, पार्षद बच्छराज नागपुरिया, पार्षद राजेश भोजक, पार्षद मंजू देवी रैगर, पार्षद अंजुम बानो, पार्षद बाबूलाल प्रजापत, पार्षद नदीम बल्खी, पार्षद बाबूलाल लोहिया, पार्षद नौशाद अली सिसोदिया, पार्षद हाजी सतार खां, पार्षद मो. मनसब खां, पार्षद इस्लाम सिलावट, पार्षद अदरीश खां, पार्षद दिलीप कुमार टाक, पार्षद यशपाल आर्य, पार्षद संदीप प्रजापत उपस्थित रहे। इनके साथ पार्षद प्रतिनिधि अमजद खां, असफाक, ज्ञानाराम महरिया आदि भी मौजूद रहे।

इन सबने किया पार्षदों का सम्मान

इनके अलावा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी, कनिष्ठ अभियन्ता सुनील जांगिड़, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संजय बारासा, लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नन्दकिशोर चौधरी, कनिष्ठ सहायक संगीता, अरविन्द धवल, स्वास्थ्य निरीक्षक रामचन्द्र पूनियां व मोहम्मद मुस्तफा हसन, इकबाल, लादूराम, आत्माराम, हिमालय, विकास, करण सिंह, पवनाराम, कैलाशचन्द, मदनलाल डारा आदि भी मौजूद रहे और पार्षदों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now