पीएम श्री केशर देवी सेठी राजकीय बालिका विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पीएम श्री केशर देवी सेठी राजकीय बालिका विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री केशरदेवी सेठी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कक्षा में सर्वोच्च उपस्थिति दर्ज करवाने और अनुशासन के लिए चयनित बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बालिकाओं को पार्षद सुमित्रा आर्य, कल्याण सिंह राठौड़, शिवशंकर बोहरा व मनीष सिंघाटिया परितोषिक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की।

इन अतिथियों की रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीबीईओ कल्याण सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय सिंह चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद सुमित्रा आर्य, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेणु शर्मा, डीएसपी श्रवण मंडा, प्रधानाचार्य ओमशंकर गरवा, प्रधानाचार्य सुरेश टाक जसवंतगढ़, चाँद कपूर सेठी, मो. इशाक, अब्दुल जब्बार, जलालुदीन एवं यूसीइओ मनीष सिंघाटिया थे। कार्यक्रम के दौरान दयाराम मारोठिया, पूनम चौधरी, परमेश्वरी, शशि शर्मा, आरती पटेल, ज्योति कंवर, शंकर लाल, आकिब जावेद, रामगोपाल, गजानंद शर्मा, निलेश पारीक, रीना शर्मा, पंकज मोहिल, भवानी शंकर, संतोष स्वामी, पूनम वर्मा, सुमन बाला, नसीम बानो, पवन मंडा आदि उपस्थित रहे। संचालन शिव शंकर बोहरा और सरोज बाला ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now