आचार्य श्री महाश्रमण का लाडनूं के भाग्यश्री में प्रवेश आज, जैन विश्व भारती में मंगल प्रवेश 6 फरवरी को, जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल 6 फरवरी को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्य श्री महाश्रमण का लाडनूं के भाग्यश्री में प्रवेश आज, जैन विश्व भारती में मंगल प्रवेश 6 फरवरी को,

जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल 6 फरवरी को

लाडनूं (kalamkala.in)। प्रतीक्षा के पटाक्षेप की घड़ी निकट आ पहुंची है। तेरापंथ धर्मसंघ के अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के लाडनूं आगमन की तिथि के समीप आते-आते लोगों की आतुरता अपने आध्यात्मिक गुरु के स्वागत करने के लिए बढ़ती ही जा रही है। लाडनूं नगर के सभी श्रद्धालुजन और कार्यकर्तागण अधिक सक्रिय होते जा रहे हैं।आचार्य श्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद ने बताया कि आचार्य महाश्रमण अपने सहवर्ती साधु-साध्वियों के साथ बुधवार को सुबह मंगलपुरा गांव पधारे। उनके विहार मार्ग में तेरापंथी श्रावकों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण लोगों ने भी आचार्य महाश्रमण का स्वागत किया। समिति के महामंत्री निर्मल कोटेचा ने बताया कि आचार्य श्री का 5 फरवरी गुरुवार को योगक्षेम वर्ष प्रवास के लिए लाडनूं में मंगल प्रवेश होगा। वे लाडनूं की रामानंद गौशाला से सुबह 8 बजे विहार कर विराट जुलूस के साथ वरिष्ठ श्रावक भागचंद बरड़िया के निवास ‘भाग्यश्री’ पधारेंगे। तत्पश्चात वहां वे धर्मसभा को अपना प्रतिबोध प्रदान करेंगे। पूरे नगर में आचार्य श्री महाश्रमण के आगमन को लेकर जोरदार उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

जैन विश्व भारती में मंगल प्रवेश 6 फरवरी को, मुख्यमंत्री द्वारा सुधर्मा सभा का लोकार्पण भी होगा

समिति के मंत्री राजेन्द्र खटेड़ ने बताया कि 6 फरवरी को आचार्य प्रवर सुबह 7.30 बजे भाग्यश्री से विराट जुलूस के साथ विहार कर सुख सदन, रामद्वारा, सेवक चौक, सदर बाजार, पहली पट्टी आदि मार्गों से होकर जैन विश्व भारती में प्रवेश करेंगे। जैन विश्व भारती में स्व. निहालचंद बरड़िया व स्व. प्रकाशचंद बरड़िया की स्मृति में भागचंद प्रवीण बरड़िया के सौजन्य से नवनिर्मित प्रवचन पांडाल सुधर्मा सभा का लोकार्पण गुरुवार को सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जैन विश्व भारती अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़ करेंगे।विशिष्ट अतिथि राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डा. गुलाबचंद कोठारी होंगे। कार्यक्रम को लेकर जैन विश्व भारती में जोरदार उत्साह नजर आ रहा है। सभी कार्यकर्ता अपने हिस्से के कामों को अंतिम रूप देने में व्यस्त नजर आ रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now