वेंकटेश मंदिर में शुरू हुआ तीन दिवसीय वैभवोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। मूंडवा में वेंकटेश मंदिर में तीन दिवसीय वैभवोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। शनिवार शाम को शोभा यात्रा निकाली गई। जो वेंकटेश मंदिर से शुरू होकर गिरदा रोड होते हुए चारभुजा चौक, भट्टड़ो का चौक होते हुए मुख्य बाजार पठार का चौक होते हुए वापस वेंकटेश मंदिर पहुंची। इस दौरान शहरवासियों ने शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर एवं रंगोलियां बना कर स्वागत किया। जिसमे श्रीकांची प्र. भ. सिंहासनाधीश अनन्तश्री विभूषित श्रीमद् ज. गादी स्वामीजी श्रीनिवासाचार्य जी महाराज व श्रीकांची प्र. भ. सिंहासनाधीश अनन्तश्री विभूषित  श्री युवराज स्वामीजी अनन्ताचार्यजी महाराज को रथ यात्रा में बैठा कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वेंकटेश मंदिर रथ यात्रा पहुंची। वैभव उत्सव समिति ने बताया कि रविवार को सुबह सुदर्शन यज्ञ होगा। शाम को महालक्ष्मी यज्ञ होगा। इसके बाद सोमवार को सुबह पद्मावती जी का अभिषेक एवं वेंकटेश्वर भगवान का 108 कलश अभिषेक होगा दोपहर को आभूषण धारण उत्सव एवं आरती की जाएगी शाम को 5:00 बजे कल्याण उत्सव का आयोजन किया जाएगा मंगलवार को सुबह शंख चक्र समा चयन वेदिका एवं पुष्प यज्ञ अर्चना सामूहिक पाठ पूजा एवं अतिथि सम्मान किया जाएगा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

शहर चुनें

Follow Us Now