महिलाओं की ऊर्जा से मिलती है समाज को सही दिशा- ओम मुनि, लाडनूं आर्य समाज में यज्ञ-सत्संग कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं की ऊर्जा से मिलती है समाज को सही दिशा- ओम मुनि,

लाडनूं आर्य समाज में यज्ञ-सत्संग कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। आर्य समाज के संरक्षक मुनि ओमदास ने कहा है कि महिलाएं इतनी ऊर्जावान होती हैं कि वे अपने घर-परिवार के साथ पूरे समाज और देश को सही दिशा देने में भी सक्षम होती हैं। महिलाओं को गृहस्थी के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए। वे यहां आर्य समाज मंदिर में आयोजित यज्ञ-सत्संग कार्यक्रम में यज्ञ-पुरोहित के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने आर्य समाज के दस नियमों को जानने, मानने और उन्हें अपने कार्य-व्यवहार तथा जीवन में उतारने के लिए सबको प्रेरित किया। इस अवसर पर आर्य समाज की यज्ञ-प्रभारी तारा आर्य और भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य ने गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शांति चौहान, रामेश्वर स्वामी, महावीर स्वामी आदि श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now