उलेमाओं ने उठाई लाडनूं में अलग मुस्लिम महिला कॉलेज और महिला अस्पताल की मांग, लाडनूं के जावा बास में अमन कॉन्फ्रेंस व इस्तकबाल-ए-रमजान में हुई महिलाओं के उत्थान व समाज सुधार की तकरीरें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उलेमाओं ने उठाई लाडनूं में अलग मुस्लिम महिला कॉलेज और महिला अस्पताल की मांग,

लाडनूं के जावा बास में अमन कॉन्फ्रेंस व इस्तकबाल-ए-रमजान में हुई महिलाओं के उत्थान व समाज सुधार की तकरीरें

अशरफ खां, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। यहां जावा बास स्थित भट्टा कालोनी में जमीअत अहले हदीस राजस्थान की जेरे-निगरानी में अमन कॉन्फ्रेंस एवं इस्तकबाल-ए-रमजान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे उलेमाओं ने समाज में फैल रही बुराइयों, इस्लामी तालीम और सामाजिक सुधार पर विस्तार से अपने विचार रखे।

महिलाओं का सुधार पूरे समाज का सुधार है, बेपर्दगी और चुगलखोरी से बचें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमालुद्दीन सल्फी ने मुस्लिम समाज की महिलाओं में फैल रही सामाजिक बुराइयों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सुधार पूरे समाज का सुधार है, क्योंकि परिवार और समाज पर उनका गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने महिलाओं को चुगलखोरी, बेपर्दगी और गैर-इस्लामी रवैयों से बचने की नसीहत दी तथा शौहर की फरमाबरदारी और इस्लामी उसूलों पर अमल करने की अपील की।

लाडनूं में मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कॉलेज बनाएं, नैतिक गिरावट अनुचित

फजीलतुशेख शमीम फौजी मदनी मुंबई ने नौजवानों में बढ़ती बुराइयों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस्लाम ने शराब और नशे को हराम ठहराकर इंसान को तबाही से बचाने का रास्ता दिखाया है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा के नाम पर समाज में फैल रही नैतिक गिरावट पर कटाक्ष करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे बुरी संगत से दूर रहकर इस्लामी मूल्यों को अपनाएं। उन्होंने मुस्लिम समाज की इस्लामी शिक्षा से दूरी को सबसे बड़ा नुकसान बताते हुए लाडनूं क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं की शिक्षा के लिए महिला कॉलेज की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया।

लाडनूं में अलग महिला अस्पताल की स्थापना की जाए

फजीलत शेख डॉ. सैयद मेराज रब्बानी मदनी बैंगलोर ने अपने बयानों में तौहीद, शिर्क, सुन्नत और बिदअत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कुरआन व हदीस की रोशनी में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुस्लिम समाज के हालात सुधारने के लिए लाडनूं में महिला अस्पताल की स्थापना की अपील की। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर डॉक्टर, वकील और जिम्मेदार नागरिक बनाने की सलाह दी। उन्होंने शादियों में दहेज प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now