ब्लॉक स्तरीय आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, देशभक्ति गीतों की सामूहिक श्रृंखला की हुई प्रस्तुतियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
चरित्रवान युवा ही देश का खजाना- मुंडेल 
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। मिट्टी का कण-कण रोम रोम में बोलना चाहिए। मेरे पूर्वजों ने मूंडवा बसाया। मुझे इससे प्यार है। आपको भी होना चाहिए। हमें तीन दुश्मनों को गोली मारनी होगी। पहला दिखावे के रूप में अनावश्यक खर्च, दूसरा पाखंड और तीसरा नशा। चरित्र ही हमारी शक्ति की संजीवनी है। उक्त विचार शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में देशभक्ति गीतों की सामूहिक श्रृंखला के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामप्रसाद मुंडेल नोखा चांदावता ने अभिव्यक्त किये। मुंडेल वायुसेना, शिक्षा विभाग और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने जैसे महान् कार्यों में संलग्न है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनीराम खीचड तहसीलदार मूंडवा ने अनुशासन के महत्व को विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि विजय साँखला पुलिस उपाधीक्षक ने बच्चों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों की जानकारी देते हुए सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए हजारों बच्चों को एकता और अनुशासन से रहने का संकल्प दिलाया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मानाराम पचार ने आभार ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने सामूहिक देशभक्ति के तरानों की स्वरलहरियों में रा.उ.मा.वि. के प्रांगण को संगीतमय बना दिया।संयोजक व नोडल अधिकारी भंवरलाल कासणियां ने बताया कि इस कार्यक्रम में मूंडवा के 15 विद्यालयों के 960 बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि रामप्रसाद मुंडेल, अध्यक्ष मूण्डवा तहसीलदार मनीराम खीचड, विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक विजय साँखला, विशिष्ट अतिथि मूण्डवा थानधिकारी रिछपालसिंह चौधरी, मूंडवा सीबीईओ मानाराम पचार, पूर्व पालिका अध्यक्ष घनश्याम सदावत, महेश बंग, एसीबीईओ सीताराम निर्मल, डॉ राजेन्द्र शर्मा, राजकीय विद्यालय प्रधानाचार्य अनूप शेखावत, राजकरण कविया, संजय रामावत, दयानंद गेपाला, रामेश्वर लाल गौड़, अ. रहमान देवड़ा, हनुमान मुंडेल, सलीम मिरासी, महेश पाराशर, लाड मोहम्मद खोकर, किरण शर्मा सहित राजकीय विद्यालय व राजकीय बालिका विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

शहर चुनें

Follow Us Now