राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का एक दिवसीय लाडनूं दौरा, करेंगे आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शन और भेंट, लाडनूं पुलिस थाने का निरीक्षण भी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का एक दिवसीय लाडनूं दौरा,

करेंगे आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शन और भेंट, लाडनूं पुलिस थाने का निरीक्षण भी

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी.आर.मूलचन्दानी 13 फरवरी को अपने एक दिवसीय दौरे में लाडनूं आएंगे। वे जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर सड़क मार्ग से राजकीय वाहन द्वारा सुबह 10 बजे लाडनूं पहुंचेंगे। यहां वे जैन विश्व भारती स्थित महाश्रमण विहार में विराजित तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन करेंगे, उनका प्रवचन सुनेंगे और उनसे भेंटवार्ता करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष लाडनूं के पुलिस थाने का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात् उनका लाडनूं के डाक बंगला अथवा उपलब्ध अन्य विश्राम स्थल पर विश्राम करेंगे। बाद में अपराह्न 3.30 से 4 बजे के बीच वे लाडनूं से जयपुर के लिए वापस रवाना हो जाएंगे और शाम 7 बजे तक जयपुर पहुंच जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now